कोर्ट से ​​हिंदुस्तानी भाऊ को मिली जमानत, धारावी में छात्रों के विरोध के बाद किया गया था अरेस्‍ट

मुंबई, 17 फरवरी। मुंबई सेशन कोर्ट की अदालत ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर धारावी छात्रों के विरोध के मामले में विकास पाठक उर्फ ​​हिंदुस्तानी भाऊ को बुधवार को जमानत दे दी। विकास पाठक को 1 फरवरी को धारावी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर 10वीं और 12वीं के छात्रों के विरोध के मामले में अरेस्‍ट किया था ये जानकारी हिंदुस्तानी भाऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अनिकेत निकम ने दी।

hinnustani

इस आरोप में हुए थे अरेस्‍ट

बता दें हिंदुस्‍तानी भाऊ पर छात्रों को भड़काने के आरोप में अरेक्‍ट किया गया था। 31 जनवरी को मुंबई के धारावी समेत राज्य के अलग-अलग शहरों में 10वीं और 12वीं के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और ऑफलाइन परीक्षा का विरोध को लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया था।

कौन हैं हिंदुस्‍तानी भाऊ

सोशल मीडिया Influencer हिंदुस्तानी भाऊ,का असली नाम विकास पाठक है, उनको धारावी पुलिस ने मंगलवार को धारावी में छात्रों के 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और बीते शनिवार को कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था लेकिन उनके वकील ने मजिस्ट्रेट के पास जमानत यचिका लगाई थी जिस पर सुनवाई करते हुए बुधवार को बेल सेशन कोर्ट से मिल गई।

हिंदुस्‍तानी भाऊ को लेकर हुआ था ये खुलासा

कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने मुंबई और नागपुर में विरोध प्रदर्शन किया थाछात्रों के विरोध में यह खुलासा हुआ कि YouTuber हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो में छात्रों को महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के निवासी धारावी इलाके में इकट्ठा होने के लिए उकसाया था। पुलिस ने सोमवार को कहा कि वे YouTuber के जो कथित तौर पर छात्रों के विरोध में मौजूद था उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में छात्र विरोध बड़े पैमाने पर हुआ जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बताया कि नागपुर में प्रदर्शनकारी छात्रों ने दो बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

यूट्यूब पर वीडियो जारी कर हिंदुस्‍तानी ने बोली थी ये बात

हिंदुस्तानी भाऊ ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा था 'परीक्षा रद्द करो' इन दो वर्षों में, कई लोगों की मौत कोविड के कारण हुई। अब तक, परिवार सदमे से उबर रहे हैं। और अब ओमिक्राून का नया नाटक शुरू हो गया है। यह क्या है? सरकार लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह कर रही है। वे ऑफ़लाइन छात्रों की परीक्षा क्यों लेते हैं। इसके साथ ही उसने धमकाया था कि जान के साथ मत खेलो वरना होगा फिर से आंदोलन'। वीडियो को मंगलवार तक 2.77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। इसे 24 जनवरी को अपलोड किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+