हिंदू सेना ने मनाई 'रानी विक्टोरिया' की पुण्यतिथि, कहा- अगर अंग्रेज ना होते तो भारत के टुकड़े हो जाते

नई दिल्ली। दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने मंगलवार को ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया की 118 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संगठन की ओर से कहा गया है कि उन्होंने (विक्टोरिया) भारत को मुगलों के निरंकुश शासन से मुक्त कराया था। कार्यक्रम का आयोजन जंतर-मंतर पर किया गया था। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने पहली बार महारानी विक्टोरिया को श्रद्धांजलि दी है। संगठन ने ब्रिटिश रानी को 1857 में रियासतों को एकजुट रखने का भी क्रेडिट दिया।

भारत के टुकड़े-टुकड़े हो गए होते अगर यह अंग्रेजों का शासन नहीं होता

भारत के टुकड़े-टुकड़े हो गए होते अगर यह अंग्रेजों का शासन नहीं होता

हिंदू सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने दावा किया, भारत के टुकड़े-टुकड़े हो गए होते अगर यह अंग्रेजों का शासन नहीं होता। जिन्होंने कई रियासतों को 1857 में एकजुट रखा। यादव ने दावा किया, ब्रिटिश शासकों ने हमें वो सब दिया, जो आज हम हैं, चाहे कानून हो, रेलवे हो, सड़कें हो, कम्यूनिकेशन नेटवर्क हो, स्कूल हो, या इमारतें आदि हों। अंग्रेजों ने हमारे मंदिरों को नष्ट नहीं किया, जैसा कि अन्य लोगों ने किया। उन्होंने हमें वह कानून दिया, जिसका हम आज भी पालन करते हैं।

अगर दुनिया में को जैंटलमैन की वंश है, तो यह ब्रिटिश है

अगर दुनिया में को जैंटलमैन की वंश है, तो यह ब्रिटिश है

सुरजीत यादव ने कहा, 'महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जैसे नेता आवाज इसलिए उठा पाए क्योंकि ये निरंकुश सरकार नहीं थी। उनके जरिए ही भारतीयों ने आजादी का पहली बार स्वाद चखा जब अंग्रेजों ने 1882 में स्थानीय तौर पर स्वशासन की इजाजत दी। यादव ने यह भी दावा किया कि शाही सेना ने भारत की सभी जातियों के बीच समानता का संदेश दिया। उन्होंने (अंग्रेजों ने) महार रेजिमेंट का गठन किया। इससे पहले बंगाल प्रेसीडेंसी में केवल उच्च जातियों के लोगों को सेना में भर्ती होने की अनुमति थी। उन्होंने दावा किया,अगर दुनिया में को जैंटलमैन की वंश है, तो यह ब्रिटिश है।

हिंदू सेना पहले मना चुकी है ट्रंप का जन्मदिन

हिंदू सेना पहले मना चुकी है ट्रंप का जन्मदिन

इससे पहले हिंदू सेना ने 2017 में नई दिल्ली में 7.1 किलोग्राम वजन का केक काटकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जन्मदिन मनाया था। हिंदू सेना द्वारा दिल्ली में महारानी विक्टोरिया की 118वीं पुण्यतिथि मनाए जाने पर जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शहला राशिद ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या यह देशद्रोह नहीं है। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा, डियर दिल्ली पुलिस क्या इसपर IPC की धारा 124A के अंतर्गत वारंट जारी होता है? हिंदू सेना सच में भारत पर ब्रिटिश आधिपत्य का जश्न मना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+