हिंदू-मुस्‍लिम का DNA एक है, दोनों मिलकर बनाएंगे अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर: गिरिराज सिंह

भाजपा के एक और फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाए।

नई दिल्‍ली। अपने विवादास्‍पद बयानों से अकसर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्‍होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों का डीएनए एक है और राम मंदिर दोनों मिलकर बनाएंगे। अपनी बातों पर जोर देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा और दो सौ प्रतिशत बनेगा।

हिंदू-मुस्‍लिम का DNA एक है, दोनों मिलकर बनाएंगे अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर: गिरिराज सिंह

उन्‍होंने आगे कहा कि मुसलमान भी हमारे वशंज हैं तो ऐसे में हमारा डीएनए एक हुआ। हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। धर्म अलग-अलग हैं, इबादत अलग-अलग हैं, लेकिन पूर्वज एक हैं। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर में मुसलमानों की भी आस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर मंदिर बनाएंगे। इसे भी पढ़ें- गिरिराज सिंह ने लॉन्च की एसी जैकेट, हर मौसम में रखेगी कूल

वहीं भाजपा के एक और फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाए। साक्षी ने कहा- हम सब भाई-भाई हैं और हिंदू-मुसलमान राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+