गिरिराज सिंह ने लॉन्च की एसी जैकेट, हर मौसम में रखेगी कूल
इस जैकेट को पहनने वाला बटन के जरिए इसे गर्मी या फिर ठंड़क ले सकता है। एक बटन से जैकेट गर्मी पैदा करती है और दूसरे को दबाने पर ठंडक।
पटना। बिहार के नवादा से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने एसी (वातानकूलित) जैकेट लॉन्च की है। गिराज सिंह ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जैकेट लॉन्च करने के बाद कहा कि ये जैकेट आपको किसी भी जगह पर और किसी भी वक्त ठंडक का अहसास कराएगी। उन्होंने कहा कि ये कोई हवा-हवाई या लुभावनी बात नहीं है बल्कि ये जैकेट वाकई में काम करेगी। गिरिराज सिंह ने इस एसी जैकेट को बिहार के नवादा के लॉन्च किया है।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने इस जैकेट का डिजाइन तैयार किया है। बिना बाजू (स्लीवलैस) की जैकेट की कीमत 18,000 जबकि पूरी बाजू की जैकेट की कीमत 25,000 रखी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जैकेट खानवा की कॉटन और तकनीक के मेल से बनी है। इस जैकेट को पहनने वाला बटन के जरिए इसे गर्मी या फिर ठंड़क ले सकता है। एक बटन से जैकेट गर्मी पैदा करती है और दूसरे को दबाने पर ठंडक। जैकेट करीब 20 डिग्री तक तापमान में अंतर कर सकती है, यानि अगर किसी सर्दी वाले स्थान पर जैकेट 20 डिग्री तापमान पहनने वाले को देती है, तो गर्मी वाली जगह शून्य तक पहुंचा सकती है। जैकेट में 20 डिग्री तक तापमान बदलने की क्षमता है। जैकेट के भीतर छोटे-छोटे बैटरी से चलने वाले गर्म और ठंड़ी हवा के पंखे लगाए गए हैं।
एनडीटीवी के मुताबिक, लॉन्च के मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सियाचिन जैसी जगहों पर हाड़ गला देने वाली सर्दी में रहने वाले सेना के जवानों के लिए यह जैकेट बहुत मददगार साबित हो सकती है क्योंकि सियाचिन में तापमान शून्य से 50 डिग्री तक नीचे गिर जाता है। गिरिराज सिंह ने जैकेट को हाथ में लेकर विज्ञापन के अंदाज में कहा, 'तपते राजस्थान से लेकर बर्फीले सियाचिन तक, हर जगह आपको रखे शांत और ठंडा।'












Click it and Unblock the Notifications