वायरल टिक टॉक Video हटाए जाने पर भड़कीं हिंदू-मुस्लिम लेस्बियन कपल, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक समलैंगिक सहेलियों का फोटोशूट काफी वायरल हुआ था। आपने भी कहीं ना कहीं उनकी तस्वीर जरूर देखी होगी, अगर नहीं देखा तो हम आपको बता दें कि फोटो में दिखाई दे रही लड़किया समलैंगिक कपल हैं और उनमें से एक हिंदू है और दूसरी मुस्लिम है। अमेरिका में रहने वाले इस जोड़े का एक फोटोशूट काफी वायरल हो गया था जिसके बाद इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इस वजह से फिर आईं चर्चा में

इस वजह से फिर आईं चर्चा में

हाल ही में यह सहेलियां एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वह अपने रिलेशन की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से वह वायरल हो गई हैं। मालूम हो कि वायरल हो रही लड़कियों का नाम सुंदस मलिक और अंजली चक्र, आपको यह जान कर हैरानी होगी कि सुंदस पाकिस्तानी हैं और अंजली एक भारतीय मूल की नागरिक हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में हुई थी, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ और वह साथ रहने लगे।

टिक टॉक ने हटाया वीडियो

टिक टॉक ने हटाया वीडियो

फोटोशूट से वायरल होने के बाद अब ये सहेलिया अपनी एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और समय-समय पर तस्वीरें अपडेट करता रहता है। हाल ही में उन्होंने वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड किया लेकिन उसके कुछ देर बाद ही उनका बनाया हुआ वीडियों ऐप पर दिखाई बंद हो गया। अंजलि के अनुसार टिकटॉक ने यह कहते हुए उनका वीडियो ऐप से हटा दिया कि इससे उनके सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन हुआ है।

होमोफोबिया पर कही ये बात

अंजलि के अनुसार उन्होंने टिकटॉक के अलावा उस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया था, जब ऐप से उनका वीडियो दिखाई देना बंद हो गया तो उन्होंने ट्विटर पर उस वीडियो को रीट्वीट करते हुए पूरी बात बताई। उन्होंने लिखा कि, टिकटॉक ने सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए इसे हटा दिया है, इसलिए होमोफोबिया के बारे में अफवाहें सच हैं। अंजलि ने वीडियो में टिकटॉक को भी टैग करते हुए पूछा है कि क्या आप समझा सकते हैं मेरा वीडियो क्यों हटाया गया है?

यह भी पढ़ें: शादी, बच्चे समेत इन 4 चीजों को त्याग रही हैं इस देश की महिलाएं, ये है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+