हिंदू महासभा के अध्यक्ष ने राम रहीम को जेल से रिहा करने के लिए लिखा पत्र, कोरोना वायरस का दिया हवाला

नई दिल्ली। हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने हिंसा फैलाने के आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा और रेप के आरोपी आसाराम को जेल से रिहा करने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। पत्र में कोरोना के संक्रमण का हवाला दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार इसपर विचार भी कर रही है।

 Hindu Mahasabha writes letter to release Ram Rahim from jail

सीक्रेट पैरोल पर जेल से बाहर आया था राम रहीम

बता दें, रेप मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हाल ही में 24 घंटे के सीक्रेट पैरोल पर जेल से बाहर आया था। राम रहीम को बेहद ही गुप्त तरीके से पैरोल दिया गया था। इसकी जानकारी महज 4 लोगों को दी गई थी। गुरमीत राम रहीम को ये पैरोल 24 अक्टूबर को दी गई थी। राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल में रखा गया है। हरियाणा पुलिस ने तीन कंपनियों की सुरक्षा में गोपनीय तरीके से राम रहीम को बाहर निकाला था।

आसाराम को भी रिहा करने की मांग

चक्रपाणि महाराज ने पत्र में जेल में बंद आसाराम को भी रिहा करने की मांग की है। बता दें, साल 2013 में नाबालिग लड़की ने आश्रम में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। 31 अगस्त 2013 को आसाराम को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। आसाराम पर पॉक्सो जुवेनाइनल जस्टिस एक्ट, रेप, आपराधिक षडयंत्र और दूसरे कई मामलों के तहत केस दर्ज है।साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट में आसाराम ने जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अप्रैल 2018 में जोधपुर स्पेशल कोर्ट ने आसाराम को नाबालिग लड़की के साथ रेप का दोषी पाया था। कोर्ट ने आसाराम को पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+