संघ की सीख, ज्यादा बच्चे पैदा करें हिन्दू परिवार

rss
कोच्ची। आबादी का मसला राजनीति से लेकर अर्थनीति तक कई मिथक पैदा करता है। आम बातचीत में आबादी को लेकर तरह-तरह की बात करते हैं। लेकिन देश की बढ़ रही जनसंख्या पर राजनीतिक दल हमेशा ही चुप्पी साधे रहते है। जहां बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है तो वहीं विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू परिवारों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दे रहे है।

दरअसल अलग-अलग कारणों से देश में मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में आरएसएस ने इस जनसंख्या असंतुलन को काबू करने के लिए हर हिंदू परिवार को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दे रहा है। अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसाबले का कहना है कि देश में अलग-अलग कारणों से जनसंख्या असंतुलन बढ़ा है और इस पर काबू पाने के लिए हर हिंदू परिवार को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए।

दत्तात्रेय होसाबले ने कहा कि हिन्दू परिवारों को सोसायटी में जनसांख्यिकी संतुलन बिगडऩे से रोकने के लिए 3 बच्चों पर ध्यान फोकस करना चाहिए। उनकी दलील है कि जनसांख्यिकी संतुलन धर्म परिवर्तन, जन्म दर में गिरावट और बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो रही है, ऐसे में देश में अल्पसंख्यकों के मुकाबले हिन्दू परिवारों में जन्म दर लगातार घट रही है। ऐसे में इस बिगड़े हुए संतुलन को बचाने के लिए उन्हें कम से कम 3 बच्चे पैदा करने चाहिए।

परिवार नियोजन कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये किसी एक समुदाय पर लागू नहीं होता। आसएसएस प्रवक्ता के मुताबिक हिन्दू परिवारों में 0-6 साल के बच्चों का ग्रोथ रेट 15 पर्सेंट है जबकि मुस्लिमों में 18 पर्सेंट है। ऐसे में एलीट हिन्दुओं को परिवार नियोजन पर दुबारा से सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+