हिन्दू कॉलेज में इस वैलेंटाइन 'वर्जिन ट्री' पर सजेगी जैकलीन और रणवीर की फोटो
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली समेत दुनियाभर में युवाओं पर लव का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन दिल्ली के हिंदू कॉलेज का वेलेंटाइन-डे दुनिया में सबसे अलग है। हर साल की तरह इस साल भी कॉलेज में वेलेंटाइन डे के मौके पर यहां मौजूद एक पेड़ की पूजा की जाएगी। जिसे छात्र 'वर्जिन ट्री' कहते हैं। इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को 'दमदमी माई' बनाया गया है। आपको बता दें कि लवर्स प्वांइट के नाम से मशहूर हिंदू कॉलेज का ये कीकर का पेड़ वेलेंटाइन डे पर पूजा जाता है। हर साल इस मौके पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को दमदमी माई बनाया जाता है।

6 हफ्ते के अंदर ही गर्लफ्रेंड मिल जाती है
वहीं इस बार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लव गुरू का दर्जा दिया। वेलेंटाइन डे के दिन पेड़ को पानी से भरे हार्ट शेप के लाल गुब्बारों से सजाया जाता है। पेड़ को सजाने के बाद स्टूडेंट्स यहां 'दमदमी माई' की फोटो लगाते हैं। यहां के स्टूडेंट्स का मानना है कि दमदमी माई की पूजा करने से अच्छा गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिलता है। कॉलेज छात्रों का मानना है कि वैलेंटाइन डे पर होने वाली इस पूजा में जो भी उपस्थित रहकर प्रसाद लेता है उसे 6 हफ्ते के अंदर ही गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिल जाता है।

एक साल के अंदर पूजा करने वाले की वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है
इसके साथ ही माना जाता है कि यहां अगर कोई वर्जिन पूजा करता है तो एक साल के अंदर उसकी वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है। हिंदू कॉलेज के छात्र अध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि जैकलिन फर्नांडिस, नर्गिस फाखरी और अदिति राव हैदरी के नामों को शार्टलिस्ट किया जाता था। इस लिस्ट में छात्रों ने जैकलिन को दमदमी माता के रूप में चुना वहीं रणवीर सिंह का लव गुरू के रूप में चुना।

मिस्टर फ्रेशर वैलेंटाइन पूजा का पुजारी होता है
इस दौरान इस साल चुने गया मिस्टर फ्रेशर इस वैलेंटाइन पूजा का पुजारी होगा और वह समारोह का आयोजन करेगा। वह धोती में एक पुजारी के रूप में तैयार होगा और एक आरती का आयोजन करेगा। जैकलिन और रणवीर सिंह की पूजा की जाएगी। छात्रों का मानना है कि सभी रस्में होने के बाद कंडोम के गुब्बारों को फोड़ दिया जाता है और उसमें से निकलने वाला जल जिस पर भी पड़ता है उसे जल्द ही एक महिला मिल जाती है। इस साल छात्रों ने 1994 के बैच के पूर्व छात्र और फिल्ममेकर नलिन रंजन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।












Click it and Unblock the Notifications