'चड्डी' शब्द अब ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल

नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड ने डिक्शनरी ने अपने शब्दकोश में हिंदी शब्द चड्ढी को जगह दी है। इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड में कुल 650 क्षेत्रीय शब्दों को अंग्रेजी शब्द के तौर पर शामिल किया गया है। ऑक्सफोर्ड ने 21 मार्च को जो अपडेटेड लिस्ट जारी की है उसमे चड्ढी शब्द को शामिल किया गया है। दरअसल यूके में ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भाष्कर की फिल्म गुडनेस ग्रेशियस मी में चड्ढी शब्द को लोकप्रियता मिली थी, जिसके बाद इस शब्द को ऑक्सफोर्ड ने अपनी डिक्शनरी में शामिल किया है।

oxford

चड्ढी शब्द को शॉर्ट ट्राउजर यानि कच्छे के तौर पर परिभाषित किया जाता और लोग इसे अंडरवियर या अंडरपैंट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने बताया कि हम किसी भी शब्द को डिक्शनरी में शामिल करने से पहले कड़ी मेहनत करते हैं और शोध के बाद उसे डिक्शनरी में जगह दी जाती है। गौर करने वाली बात है कि 26 फरवरी को नारी शक्ति शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय हिंद शब्द घोषित किया गया था। इस शब्द को पिछले वर्ष ऑक्सफोर्ड ने डिक्शनरी में स्थान दिया था।

डेंट ने बताया कि ब्रिटिश भारतीय इस शब्द का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं, वह किसी भी बात को मना करने के लिए अक्सर किस माई चड्डीस वाक्य का प्रयोग करते हैं, जिसे संजीव भाष्कर ने अपनी फिल्म में काफी इस्तेमाल किया था। बता दें कि ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी को हर तीन महीने पर अपडेट किया जाता है। जिसमे तमाम क्षेत्रीय शब्दों को भी जगह दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+