Hindi Marathi Row: राज ठाकरे को Nishikant Dubey की चेतावनी, 'बिहार में आओ, पटक-पटक कर मारेंगे'
Nishikant Dubey On Hindi Marathi Row: महाराष्ट्र में हिंदीभाषियों की पिटाई और राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का हिंदी के विरोध पर राजनीति गर्माने लगी है। अब बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने इस पर पलटवार करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बिहार में आकर दिखाएं। इतना ही नहीं अक्सर विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे को धमकी देते हुए कहा है कि पटक-पटकर मारेंगे। हिंदी विरोध का मुद्दा महाराष्ट्र से निकलकर पूरे देश के सियासी समीकरणों पर हावी होता दिख रहा है।
बीएमसी चुनाव और अगले कुछ महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हिंदी विरोध का मुद्दा हावी होता नजर आ रहा है। एक ओर अपनी सियासत चमकाने के लिए राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हिंदी और बिहार-यूपी के लोगों का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी अब अपने वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए आर-पार के मूड में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: 'इंदिरा गांधी ने 56 सैनिकों को पाकिस्तान में मरवा दिया?' शिमला समझौता पर BJP सांसद निशिकांत दुबे का गंभीर आरोप
Nishikant Dubey ने दी पटक-पटक कर मारने की चुनौती
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को सीधे चुनौती देते हुए कहा, 'अगर इतने बड़े बॉस बनते हो, तो हिम्मत है तो महाराष्ट्र से बाहर निकलकर दिखाओ। अगर आप बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार आओ। चलो उत्तर प्रदेश, चलो तमिलनाडु। तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।' गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए दुबे ने कहा कि आप लोग हमारे पैसे पर जी रहे हैं। आपके पास किस तरह का उद्योग है?
'उर्दू-तमिल बोलने वालों को पीटकर दिखाएं'
निशिकांत दुबे यहीं नहीं रुके। इसके बाद आगे उन्होंने कहा, 'अगर आपमें इतनी हिम्मत है, तो माहिम दरगाह के सामने किसी उर्दू बोलने वाले को पीटकर दिखाएं। तमिल बोलने वाले को पीटकर दिखाएं। हम सभी मराठी भाषी और महाराष्ट्र के लोगों का सम्मान करते हैं। अभी बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। इसलिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे सस्ती राजनीति कर रहे हैं।'
निशिकांत दुबे ने कहा कि ठाकरे बंधुओं से पूछना चाहता हूं कि आप लोग किसकी रोटी खा रहे हैं? टाटा ने पहली फैक्ट्री बिहार में बनाई थी। हमारे पैसे पर पल रहे हैं आप लोग। कौन सी इंडस्ट्री, कौन सा माइंस आपके पास है? रिफाइनरी अगर आज लगी है, तो गुजरात में लगी है। सेमीकंडक्टर भी गुजरात में लगा है। आप क्या कर रहे हैं? लाडशाही कर रहे हैं बस।
यह भी पढ़ें: 1991 वाला समझौता क्या है? जिसकी याद निशिकांत दुबे ने दिलाई तो कांग्रेस को लग गई मिर्ची












Click it and Unblock the Notifications