हिमेश रेशमिया ने किया खुलासा, आखिर रानू मंडल को 'तेरी मेरी कहानी' गाने का क्यों दिया मौका
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने 'इक प्यार का नगमा...' को गाकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी रेलवे स्टेशन और सड़कों पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। न केवल उन्होंने फिल्मों में डेब्यू कर लिया कर लिया है, बल्कि उनका एक गाना 'तेरी मेरी कहानी' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अकसर म्यूजिक फैन्स उनके गाने को सुनते और गुनगुनाते मिल जाएंगे। दरअसल, ये गाना जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर रानू मंडल को एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर इस फिल्म में गाने का मौका कैसे मिला। खुद हिमेश रेशमिया ने इस बात का खुलासा किया है।

हिमेश ने बताया- रानू मंडल को क्यों दिया गाने का मौका
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया शनिवार शाम को इंडिया टुडे के यूथ इवेंट माइंड रॉक्स 2019 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर, एक्टिंग और आने वाली फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें बताई। इसी इवेंट में उनसे रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का ब्रेक देने को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके बाद पहली बार हिमेश रेशमिया ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने रातोंरात इंटरनेट स्टार बनी रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने चांस दिया।

इंडिया टुडे के यूथ इवेंट माइंड रॉक्स 2019 में बोले हिमेश
रानू मंडल को फिल्मों में गाने का मौका देने को लेकर हिमेश रेशमिया ने कहा, 'चाहे कोई कितनी भी मेहनत कर ले लेकिन कहीं न कहीं उन्हें अपने कर्मों की वजह से अपनी किस्मत लिखने का मौका मिलता है। आपका हार्ड वर्क बेहद जरूरी है। कोई कितना भी अचीवर हो जाए, ऐसा होता है कि लोगों को प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता और ऐसे में उन्हें मौका देना जरूरी होता है। 'तेरी मेरी कहानी' एक अच्छा गाना है जो रानू मंडल की आवाज की फ्रेशनेस के साथ आता है।'

'रानू मंडल की आवाज में मुझे कनेक्ट लगा, इसलिए मैंने उन्हें मौका दिया'
इंडिया टुडे के यूथ इवेंट माइंड रॉक्स 2019 इवेंट में हिमेश ने ने आगे बताया, 'रानू मंडल मेरे रियलिटी शो में आई। मुझे उनकी आवाज में फ्रेशनेस लगी। हालांकि, वो बिल्कुल ट्रेन्ड सिंगर नहीं थीं, लेकिन 'इक प्यार का नगमा है...' जब उन्होंने गाया तो उन्होंने इसे बहुत अच्छे से गाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो इस गाने में बेहद ट्रेन्ड थीं। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने की वजह से ही उन्हें मेरी फिल्म में 'तेरी मेरी कहानी..' गाना गाने का मौका मिला। मैं 'तेरी मेरी कहानी' के लिए एक फीमेल वॉयस ही ढूंढ रहा था। रानू मंडल की आवाज में मुझे कनेक्ट लगा।'

हिमेश बोले- रानू मंडल प्रोफेशनल सिंगिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं
हिमेश ने आगे बताया, 'मुझे लगा कि वो मेरी फिल्म में गाने के लिए परफेक्ट हैं। मैंने उन्हें अगले दिन ही गाने के लिए बुला लिया। उन्होंने आकर गाना गाया और मैंने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए। इस दौरान मैंने और कुछ भी नहीं किया। इसके बाद जो हुआ फिर वो इतिहास बन गया। आज ये गाना ग्लोबल में नंबर वन बन गया है।' हिमेश ने इवेंट में आगे बताया, 'फिलहाल रानू मंडल प्रोफेशनल सिंगिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो खुद पर काम कर रही हैं और हम उन्हें लगातार गाइड कर रहे हैं। बाकी अब ये आप लोगों पर है कि उनको और आगे लेकर जाइए. जहां कहीं आप एक अच्छे टैलेंट को देखें उनको सपोर्ट कीजिए और सामने वाले को प्लेटफॉर्म देने की कोशिश कीजिए।'

जब रानू की बात पर रो पड़े थे हिमेश रेशमिया
बता दें कि इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाया है। ये सॉन्ग जिस समय रिलीज हुआ उसी समय यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गया। यही नहीं जिस दिन इस गाने की रिलीज का कार्यक्रम रखा गया था उस दिन रानू मंडल ने इस गाने के ऑफर को लेकर हिमेश रेशमिया को बधाई दी थी। उस समय जिस तरह से रानू मंडल ने अपनी बातें रखीं उसे सुनकर खुद हिमेश रेशमिया की आंखें भी छलक आई थीं।
उदित नारायण के साथ आ रहा रानू का नया गाना
फिलहाल रानू के दो गाने जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। इसके बाद एक और गाने का टीजर हिमेश रेशमिया ने शनिवार को शेयर किया। इस गाने में रानू मंडल मशहूर संगीतकार उदित नारायण के साथ एक गाने में आवाज देती हुई नजर आ रही हैं। रानू मंडल के इस नए गाने के बोल हैं 'कह रहीं हैं नजदीकियां...' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें रानू मंडल के साथ-साथ खुद हिमेश रेशमिया, उदित नारायण और सिंगर पायल देव ने भी आवाज दी है। ये गाना भी हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से ही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications