हिमाचल प्रदेश में फरिश्ते बने एयरफोर्स के जवान, एयरलिफ्ट कर बचा रहे लोगों की जान
हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से पूरे प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन और बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं भारी बारिश से राज्य की नदियां भी उफान पर हैं और सबसे ज्यादा नुकसान इनके किनारे पड़ने वाले गांव को पहुंचा है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से आई भयानक तबाही के बीच एयरफोर्स के जवान फरिश्ते बनकर आए हैं। जगह-जगह भूस्खलन और बर्फबारी से अस्त-व्यस्त पड़े आम जनजीवन के बीच सेना के जवान एयरलिफ्ट कर लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं। भारी बारिश से राज्य की नदियां भी उफान पर हैं और सबसे ज्यादा नुकसान इनके किनारे पड़ने वाले गांव को पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को 1231 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश में तबाही के मंजर के बीच सेना ने अपना राहत बचाव कार्य तेज कर दिया है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications