'मोहब्बत की दुकान.....': भारत ने पाकिस्तान को हराया तो हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों बनाया निशाना?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विश्व कप क्रिकेट में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर भारत की इस जीत को नजरअंदाज करने के लिए बड़ा तंज कसा है।
दरअसल, भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए शनिवार के मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया था। लेकिन, असम के सीएम का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने इस बड़ी जीत के बावजूद भारत को बधाई नहीं दी।

'मोहब्बत की दुकान ने एक शब्द भी नहीं कहा'
असम के मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ इशारों में लिखा है, 'कल विश्व कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हराया। पूरा देश उत्साह से भर गया और जीत का जश्न मनाया। लेकिन, 'मोहब्बत की दुकान' ने एक शब्द भी नहीं कहा। '
राहुल गांधी अक्सर इस्तेमाल करते हैं ये शब्द
शनिवार को अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था। इस टूर्नामेंट में इन दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों का यह पहला मुकाबला था। दरअसल राहुल गांधी अपने भाषणों में 'मोहब्बत की दुकान' वाले शब्द का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सरमा का तंज उनपर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है।
हमास के हमले को लेकर भी कांग्रेस पर बोला था हमला
इससे पहले इजराइल और हमास के बीच में जारी खूनी संघर्ष को लेकर भी सरमा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने इस वैश्विक घटनाक्रम को लेकर विपक्षी दल पर आरोप लगाया था कि इस मामले में उसका स्टैंड उसी तरह से है जैसा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान का है।
उन्होंने मीडिया वालों से कहा था, 'अगर आप मुझसे पूछेंगे तो कांग्रेस को अफगानिस्तान में तालिबान और पाकिस्तान में इमरान खान या शाहवाज शरीफ के साथ मिलकर अगली गठबंधन सरकार बना लेनी चाहिए।'
गौरतलब है कि 9 दिन पहले जब फिलिस्तिनी आतंकवादी संगठन हमास ने इजराइल पर हमला बोला था और बेगुनाह बच्चों और महिलाओं की बेरहमी से हत्याएं की थीं और उनके साथ बर्बरता को अंजाम दिया था तो भी कांग्रेस की ओर से एक दिन बाद की गई निंदा में भी हमास का जिक्र तक नहीं किया गया था।
गौरतलब है कि इजराइल में नरसंहार किए जाने के बावजूद कुछ मुस्लिम देश हमास का ही समर्थन कर रहे हैं। जबकि, भारत का आधिकारिक स्टैंड साफ है कि आतंकवाद चाहे जिस भी रूप में हो यह उसके खिलाफ है। इसलिए भारत सरकार ने हमास के खिलाफ इस जंग में इजराइल का साथ देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications