मोहम्मद यूनुस के पूर्वोत्तर भारत पर दिए बयान से भड़के CM हिमंता, कहा- "अपमानजनक और निंदनीय"

Himanta Biswa Sarma News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बयान से हंगामा मच गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिसपर असम के CM हिमंता बिश्व शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। उनके बयान को लेकर भारत में भी उनकी खूब आलोचना हो रही है।

मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की और चीन के साथ नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह बांग्लादेश में अपना आर्थिक प्रभाव बढ़ाए।

Himanta Biswa Sarma

आगे उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का चारों ओर से जमीन से घिरा होना एक अवसर साबित हो सकता है। बहुत बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि ''भारत के पूर्वी हिस्से के सात राज्य सात बहनें कहलाते हैं। वे चारों ओर से जमीन से घिरे क्षेत्र हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। बांग्लादेश इस क्षेत्र में महासागर का एकमात्र संरक्षक है।''

CM हिमन्ता बिश्व शर्मा ने कहा बयान अपमानजनक और अत्यधिक निंदनीय है

उनके इस बयान पर असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा- बांग्लादेश की तथाकथित अंतरिम सरकार के मोहम्मद यूनिस द्वारा दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के सात बहन राज्यों को भूमि से घिरा हुआ बताया और बांग्लादेश को उनके समुद्री पहुंच के संरक्षक के रूप में पेश किया, अपमानजनक और अत्यधिक निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के रणनीतिक "चिकन नेक" गलियारे से जुड़ी लगातार भेद्यता की कहानी को रेखांकित करती है।

आगे उन्होंने लिखा ऐतिहासिक रूप से, भारत के भीतर के आंतरिक तत्वों ने भी पूर्वोत्तर को मुख्य भूमि से भौतिक रूप से अलग करने के लिए इस महत्वपूर्ण मार्ग को काटने का खतरनाक सुझाव दिया है। इसलिए, चिकन नेक कॉरिडोर के नीचे और आसपास अधिक मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, चिकन नेक को प्रभावी ढंग से दरकिनार करते हुए पूर्वोत्तर को मुख्य भूमि भारत से जोड़ने वाले वैकल्पिक सड़क मार्गों की खोज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

7 भारतीय राज्यों के भूमि से घिरे होने का क्या मतलब है? संजीव सान्याल

इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- दिलचस्प बात यह है कि यूनुस चीनियों से इस आधार पर सार्वजनिक अपील कर रहे हैं कि भारत के 7 राज्य भूमि से घिरे हुए हैं। चीन बांग्लादेश में निवेश कर सकता है, लेकिन 7 भारतीय राज्यों के भूमि से घिरे होने का क्या मतलब है?

'चिकन नेक' विवाद क्या है?

चिकन नेक' एक भूगोलिक संकरी पट्टी (narrow corridor) है, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एक रणनीतिक क्षेत्र है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए एकमात्र स्थलीय संपर्क मार्ग है। यह भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और चीन की सीमा के करीब है, जिससे इसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां से कई राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो इस क्षेत्र के व्यापार और परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस विवाद में आम तौर पर चीन, बांग्लादेश, और भारत के रणनीतिक हित जुड़े होते हैं, क्योंकि यह इलाका उत्तर-पूर्वी भारत का एकमात्र जमीनी संपर्क बिंदु है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह गलियारा बाधित होता है, तो उत्तर-पूर्वी भारत का बाकी देश से संपर्क कट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+