'बेचारे भटक गए थे, उन्हें घर भेज दिया', असम के CM हिमंता ने तंज कसते हुए किसे कहा 'Happy journey'
Himanta Biswa Sarma illegal Bangladeshis: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर 24 बांग्लादेशियों को बॉर्डर से वापस भेजने की जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये लोग रास्ता भटककर भारत की तरफ आ गए थे, लेकिन एक जिम्मेदार पड़ोसी देश होने के नाते भारत ने उन्हें सुरक्षित रूप से वापस भेज दिया।
सीएम हिमंता ने तंज भरे लहजे में कहा कि अक्सर कुछ लोग भूल जाते हैं कि उनका असली घर कहाँ है और भटककर इस तरफ आ जाते हैं, लेकिन भारत एक उदार राष्ट्र होने के नाते उन्हें "पुश बैक" कर देता है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया तंज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि, 'अक्सर कुछ लोग भूल जाते हैं कि उनका असली घर कहां है और भारत की ओर भटक आते हैं। लेकिन भारत एक जिम्मेदार राष्ट्र होने के नाते उन्हें वापस उनके देश भेज देता है।'
सीएम सरमा के इस बयान के साथ ही असम सरकार ने साफ कर दिया है कि अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई लगातार जारी है और भविष्य में भी यह अभियान और सख्ती से जारी रहेगा। सीमा पर तैनात सुरक्षाबल हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। हाल ही में पकड़े गए 24 बांग्लादेशियों को 'पुश बैक' किया गया है।
बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आधार कार्ड बनवा लिए हैं- हिमंता
पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति और आर्थिक संकट गहराने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं तेज़ हो गई हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कुछ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों ने भारत में आधार कार्ड बनवा लिए हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सकते। हिमंता ने कहा कि सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में कई घुसपैठियों को पकड़ा गया और कुछ ही घंटों में वापस भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें Himanta Biswa Sarma: अब असम में सरकारी कामकाज सिर्फ असमिया में! नया भाषा नियम लागू, कहां चलेगी बंगाली- बोडो?
सीमा पर बढ़ी चौकसी
बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट गहराने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नौकरी और बेहतर जीवन की तलाश में कई लोग अवैध तरीके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कड़ी चौकसी के चलते बड़ी संख्या में लोगों को बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।
ये भी पढ़ें himanta biswa sarma: असम में विपक्ष ने कथित सांप्रदायिक उकसावे के लिए CM के खिलाफ दर्ज कराई FIR
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications