असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर किया मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली, 01 जुलाई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 30 जून को कामरूप (ग्रामीण) के सीजेएम कोर्ट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। बता दें, इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कर चुकी हैं। सिसोदिया ने कोविड पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट के ठेके को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाए थे।

Himanta Biswa Sarma filed criminal defamation case against Delhi Deputy CM Manish Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनीकी भुइयां सरमा से जुड़ी कंपनी को पीपीई किट बनवाने के कॉन्ट्रेक्ट दिलाए थे और इसका अत्याधिक भुगतान कराया था। सिसोदिया ने एक बयान में कहा था, ''हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को ठेका दिया। उन्होंने पीपीई किट्स के लिए 990 रुपए का भुगतान किया। जबकि, उसी दिन दूसरी कंपनी से अन्य लोगों ने 600 रुपए प्रति पीस के हिसाब से खरीदा। यह बड़ा अपराध है।'' सिसोदिया ने दावा किया था कि इसे साबित करने के लिए दस्तावेज मौजूद हैं।

सिसोदिया के इन आरोपों को सीएम सरमा और उनकी पत्नी ने खारिज कर दिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सिसोदिया को चुनौती दी थी और कहा था, ''आपसे जल्दी गुवाहाटी में मिलूंगा, क्योंकि आप आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+