Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका लेकिन सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हिमाचल, Weather Updates

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, कहीं गर्मी तो कहीं बरसात ने लोगों को परेशान कर रखा है, तो वहीं इसी बीच हिमाचल में बर्फबारी होने से यहां एक बार से तापमान नीचे गिर गया है, हालांकि तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई है। बर्फ की सफेद चादर से घिरा हिमाचल इस वक्त काफी खूबसूरत लग रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है और उसने पहले से ही यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया हुआ है।

सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हिमाचल

सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हिमाचल

विभाग के मुताबिक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है, तो वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश का अनुमान है, यहां भी बर्फबारी हो सकती है और इस वजह से यहां भी चेतावनी जारी की गई है। जबकि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि होली तक यानी कि 28-29 मार्च तक देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है।

दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं

दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं

जबकि दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं। आईएमडी ने कहा है कि 22 से लेकर 25 मार्च तक दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम में परिवर्तन होगा। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में कड़क बिजली के साथ बारिश की संभावना है।

Recommended Video

    India Weather Update: Delhi-NCR में बदला मौसमस बूंदाबांदी शुरू | वनइंडिया हिंदी
    हल्की से मध्यम बारिश हुई

    हल्की से मध्यम बारिश हुई

    जबकि बीते 24 घंटों के दौरान , जम्मू और कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

    जोरदार बारिश के आसार

    जोरदार बारिश के आसार

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त राजस्थान के पास एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल में भी जोरदार बारिश के आसार हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+