हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे-5 पूरी तरह बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते नेशनल हाईवे-5 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हाईवे को डायवर्ट किया गया है जिससे ट्रैफिक पर खासा असर देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि हिमाचल में भारी बर्फबारी के बीच पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। इन जिलों में चंबा, स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू शामिल हैं। हिमस्खलन के पूर्वानुमान पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications