हिमाचल के ऊना में भूकंप के झटके, 15 दिन में तीसरी बार हिली धरती

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 2.3 मापी गई है, जमीन से दस किमी अंदर इसका केंद्र बताया जा रहा है, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर आया है , हालांकि इस दौरान किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हिमाचल के ऊना में भूकंप के झटके, 15 दिन में तीसरी बार हिली धरती

मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की है, आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 15 दिन में ये तीसरा भूकंप है, इससे पहले दो जुलाई को चंबा में और सात जुलाई को किन्नौर में रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था।

क्या होते हैं भूकंप

भूकंप पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते हैं। यह पृथ्वी के स्थलमंडल में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकंपीय तरंगों की वजह से होता है। भूकंप बहुत खतरनाक भी हो सकते हैं और कुछ ही क्षणों में लोगों को गिराकर चोट पहुंचाने से लेकर पूरे नगर को ध्वस्त कर सकने की इसमें क्षमता होती है।

जानिए क्या है सेफ्टी टिप्स

  • छत और नींव के पलास्तर में पड़ी दरारों की मरम्मत कराएं।
  • यदि कोई संरचनात्मक कमी का संकेत हो तो विषेशज्ञ की सलाह लें। सीलिंग में ऊपरी (ओवरहेड) लाइटिंग फिक्सचर्स (झूमर आदि) को सही तरह से टांगें।
  • भवन निर्माण मानकों हेतु पक्के इलाके में प्रासंगिक बीआईएस संहिताओं का पालन करें। दीवारों पर लगे शेल्फों को सावधानी से कसें।
  • नीचे के शेल्फों में बड़ी अथवा भारी वस्तुओं को रखें।
  • भारी वस्तुओं को ऊपर कतई मत रखें। सांकल/चिटकनी वाली लकड़ी की निचली बंद कैबिनेटों में ऐसे सामान रखें, जो आसानी से टूट सकते हैं। जैसे चीनी मिट्टी के बर्तन आदि।
  • इमरजेंसी नंबर्स को जरूर अपने फोन में सेव रखें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+