हिमाचल प्रदेश: चंबा में खड्ड पार करते वक्त अचानक बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा में खड्ड पार करते वक्त 4 बच्चे मुश्किल में फंस गए। चंबा जिले के भटियात इलाके में घर लौट रहे बच्चे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण खड्ड के बीचों-बीच फंस गए। ग्रामीणों को मदद से चारों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एएनआई के भटियात जिले के बनेट पंचायत के चार बच्चे अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे। चारों एक ही परिवार के हैं।

 Himachal Pradesh: Locals rescued four children who were trapped in a flash flood in Bhattiyat area of Chamba district

घर लौटते वक्त चारों ने होबारडी खड्ड से जाने का फैसला किया। एक-एक करके चारों खड्ड को पार करने लगे, लेकिन जैसे ही वो खड्ड के बीच में पहुंचे अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे खड्ड के बीचों बीच फंस गए। एक बच्चा पानी की धार के साथ बहकर कुछ दूर तक चला गया, लेकिन गनीमत रही है कि पानी के बहाव ने उसे किनारे लगा दिया और उसकी जान बच गई. वहीं दो बच्चे पानी का बहाव बढ़ता देख दौड़ कर किनारे पहुंच गए और किसी तरह से बच गए, लेकिन एक बच्चा खड्ड के बीचोंबीच फंस गया। पानी का जलस्तर बढ़ता देख उसने पत्थर को जोर से पकड़ लिया। अपने भाई को फंसा देख बाकी बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने रस्सी की मदद से खड्ड के बीच फंसे बच्चे को निकाला।

खड्ड का जलस्तर बढ़ता देख बच्चे घबरा गए। ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों की जांच की और स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी तस्वीर अक्सर सामने आती है। चंबा में खड्ड पर पुल न होने की वजह से लोगों को खड्ड इसी तैर कर पार करना होता है। जलस्तर बढ़ने के कारण कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि हम लंबे वक्त से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+