VIDEO: किन्नौर भूस्खलन के दौरान शख्स के ऊपर आ गिरा मलबा, ITBP ने इस तरह बचाई जान
शिमला, 11 अगस्त: जब से मानसून ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में दस्तक दी है, तब से वहां पर भूस्खलन की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। बुधवार को भी किन्नौर जिले में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई, जिसमें ट्रक, बस समेत 4 वाहन दब गए। साथ ही करीब 40 लोग मलबे की चपेट में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें कई लोगों को बचाया गया है। अब आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
Recommended Video

आईटीबीपी के मुताबिक नुगुलसारी इलाके में रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में कई लोग फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स मलबे में दबा मिला था। जैसे ही जवानों की नजर उस पर पड़ी, वो तुरंत मलबे को हटाते हुए उसके पास पहुंचे। इस दौरान उसका पैर पत्थर के नीचे फंसा दिखा। जिस पर जवानों ने ऊपर का मलबा और पत्थर हटाते हुए उसे रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। अभी भी बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे हैं।
जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक ट्रक, बस और दो अन्य वाहनों के मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है। मलबा आता देख बस का ड्राइवर निकल गया था, जिस वजह से उसको बचा लिया गया है, लेकिन वो सदमे में है। ऐसे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा। फिलहाल सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। साथ ही घटना से जुड़ी जानकारी के लिए किन्नौर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1786222873 जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications