हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान, स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी

मनाली। एक बार फिर से हिमाचल में भारी बारिश ने उत्पात मचाया है, शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई सड़कें बंद हो गई हैं जबकि आज स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है, भारी बारिश से प्रदेश में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बारिश का कहर अभी और भी हिमाचल में जारी रहेगा और इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में भारी बारिश का कहर

आपको बता दें कि शुक्रवार से जारी बारिश के चलते अब तक 126 सड़कें भूस्खलन का शिकार हो गई हैं। मंडी और मनाली नेशनल हाइवे भी बंद कर दिया गया है , बारिश से केवल इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं बता दें प्रदेश के सिरमौर में बारिश के कारण घर की छत का मलबा गिरने से 60 भेड़-बकरियों के दबने की भी खबर है।

पांच प्रभावित जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश

राज्य सरकार ने पांच प्रभावित जिलों कुल्लू, किन्नौर, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है और लोगों से अपील की है वो बिना जरूरी घर से बाहर ना निकलें।

प्रशासन ने दी लोगों को चेतावनी

बारिश की वजह से मनाली में हेलीपैड बह गया तो वहीं लाहुल का संपर्क देश दुनिया से कट गया है और नेशनल हाई वे व फोरलेन को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को वहां से हटाया जाए और लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के समीप न जाएं, कभी भी जलस्तर बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+