हिमाचल प्रदेश: तीन मंजिला लकड़ी का मकान आग में हुआ खाक, मंदिर को कुछ नहीं हुआ
शिमला। कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक बुरी खबर आ रही है। यहां स्थित एक लड़की के तीन मंजिला मकान में आग लग गई है। आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंच गई और जबतक वो आग को काबू में कर पातीं पूरा मकान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आदेश गांव के जिस मकान में आग लगी, वहां साथ में 10 से 12 मकान और भी थे जिन्हें बचा लिया गया है । हालांकि आग से दिले राम का मकान नहीं बचाया जा सका। मौके पर दमकल विभाग के वाहनों ने आग पर काबू पाया गया है। जबकि दिले राम के घर पर रखे सामान के अलावा आभूषण आदि जलकर राख हो गए।

घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे, वे सभी अपने-अपने दैनिक कार्यों के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए, जो आग के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस आग की घटना से दिले राम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Himachal Pradesh: Fire breaks out at a three-storey wooden house in Kalwari village panchayat in Banjar area of Kullu district. A fire tender is on the spot. pic.twitter.com/hSCoTVnOBF
— ANI (@ANI) June 21, 2020












Click it and Unblock the Notifications