'मोदी जी की लोकप्रियता BJP के लिए ट्रंप कार्ड..', CM धामी ने बताया वोटर्स पर क्या है PM का प्रभाव

'मोदी जी की लोकप्रियता BJP के लिए ट्रंप कार्ड..', CM धामी ने बताया वोटर्स पर क्या है PM का प्रभाव

Himachal Pradesh election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने को तैयार है। सीएम पुष्कर सिंह धामी हिमाचल में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक ट्रंप कार्ड है। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए मसौदा प्रस्ताव तैयार करेगा। सीएम धामी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार भी सत्ता में वापसी के बाद ये कदम उठाने जा रही है। सीएम धामी अगले महीने होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक हैं।

'हिमालयी राज्यों के लिए पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा किया'

'हिमालयी राज्यों के लिए पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा किया'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी ने भी भारत के हिमालयी राज्यों के लिए उतनी मेहनत नहीं की जितनी पीएम मोदी ने की। उन्होंने (पीएम मोदी) उत्थान और विकास के लिए काम किया है। आप हिमालयी राज्यों से उनका लगाव देख सकते हैं, चाहे वह उत्तराखंड हो या हिमाचल प्रदेश। मैं जहां भी प्रचार करने गया हूं, मुझे बताया गया है कि काम करने वालों को ही वोट दिया जाएगा।''

'पीएम मोदी ट्रंप कार्ड हैं...'

'पीएम मोदी ट्रंप कार्ड हैं...'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''पीएम मोदी की व्यक्तिगत लोकप्रियता छोटी-छोटी चुनावी लड़ाइयों में भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने में भाजपा का ट्रंप कार्ड है। ये ट्रंप कार्ड विधानसभा चुनावों में निर्णायक साबित हुई है। उन्होंने (पीएम मोदी) ने सब कुछ किया है, चाहे वह महिला सशक्तिकरण के लिए हो, युवाओं के लिए हो या हाशिए पर पड़े लोगों के लिए।''

'हर चुनाव में मोदी जी एक बड़ा फैक्टर हैं...'

'हर चुनाव में मोदी जी एक बड़ा फैक्टर हैं...'

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''हर चुनाव में मोदी जी एक बड़ा फैक्टर हैं। छोटा चुनाव होने पर भी मोदी जी हमेशा फैक्टर हैं और राज्य के चुनावों में वो भाजपा के लिए बहुत अहम हो जाते हैं।'' हिमाचल प्रदेश में भाजपा के भीतरी चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर सीएम धामी ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता का मतलब है कि "हर कोई चुनाव लड़ना चाहता है"। लेकिन ये फैसला इस समय की परिस्थितियों को देखते हुए और बहुत सोच-समझकर लिए गए हैं। हमारी पार्टी से जुड़े लोग इसे समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+