हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: निजी वाहन में दिखी EVM, कांग्रेस ने लगाया टेम्परिंग का आरोप
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: निजी वाहन में दिखी EVM, कांग्रेस ने लगाया टेम्परिंग का आरोप
Himachal Pradesh Election 2022 EVM tampering : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के 68 विधानसभा क्षेत्रों पर एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान खत्म हुए हैं। इसी बीच शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार रात एक निजी वाहन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलने के बाद जमकर हंगामा किया गया। अब कांग्रेस ने ईवीएम टेम्परिंग का आरोप लगाया है। पोलिंग पार्टी को निजी वाहन से ईवीएम ले जाने के लिए रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान केंद्र पर ईवीएम में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान दल के सदस्यों को तुरंत निलंबित कर दिया। जांच के बाद पाया गया कि ये परिवहन अनधिकृत और अवैध था।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस निजी वाहन में ईवीएम को ले जाया जा रहा था, उस गाड़ी का नंबर HP03D2023 है। ये गाड़ी एक सफेद मारुति सुजुकी कार है। कार की खिड़की से ईवीएम दिख रहा था।
इस बीच, घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। रामपुर से मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार नंद लाल ने कहा, "ईवीएम पेटियों को एक निजी वाहन में ले जाया जा रहा था। हमारे लोगों ने उनका पीछा किया। बाद में, हम भी वहां पहुंचे और प्रशासन को सतर्क किया। हमने इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।"
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एकल चरण का मतदान 12 नवंबर को हुआ था। मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 412 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। जिसमें से 24 महिला उम्मीदवार हैं। ओपिनियन पोल में भाजपा की जीत की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ सकता है।
इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दो अहम पार्टियां हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications