हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में 1% कम करने का फैसला किया

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 1 फीसदी वैल्यू एडड टैक्स कम कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पूर्ववर्ती सरकार को वैट घटाने के लिए अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दे दी थी।दरअसल,पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से 1 फीसदी वैट घटाने के लिए निर्वाचन आयोग से परमिशन मांगी गई थी। इससे पहले 11 अक्तूबर को बुलाई गई पूर्व सीएम वीरभद्र कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर 1 प्रतिशत वैट घटाने की मंजूरी दी थी।

अभी 27 और 16 फीसदी है वैट

अभी 27 और 16 फीसदी है वैट

लेकिन राज्य में में चुनाव की घोषणा होने के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और अधिसूचना जारी नहीं हो की जा सकी थी। फिलहाल राज्य में पेट्रोल पर 27 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी की दर से वैट लगता है। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से वैट की दर कम करने को कहा था। इसके साथ ही कहा था कि अगले साल पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में लाया जाएगा।

इन राज्यों ने की थी कटौती

इन राज्यों ने की थी कटौती

इससे पहले केंद्र सरकार ने अक्‍टूबर में पेट्रोल पर सीमा शुल्क 21.48 रुपए से घटाकर 19.48 रुपए तथा डीजल पर सीमा शुल्क 17.33 रुपए से कम कर 15.33 रुपए प्रति लीटर कर दिया था। केंद्र सरकार के कहने पर हिमाचल से पहले गुजरात, महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती की थी।

अभी यह है रेट

अभी यह है रेट

बता दें कि अभी राज्य में 70.66 प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है और 59.81 रुपए प्रति लीटर डीजल मिलता है। नए दाम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+