45 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद हर्ष महाजन भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली, 28 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी में आज कोई नामचीन शख्सियत शामिल होने जा रही है। इस बात की खुद भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। भाजपा सेंट्रल मीडिया की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि आज दोपहर 12 बजे दिल्ली भाजपा के मुख्यालय में एक जानीमानी हस्ती शामिल होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर कौन शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रही है। भाजपा नेता तेमजेन इमना अलॉन्ग ने भी ट्वीट करके अटकलों को बढ़ा दिया है। उन्होंने भाजपा सेंट्रल मीडिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूछा है, बताइए कौन।

harsh

भाजपा के ट्वीट के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे। तमाम कयास और अटकलें अब समाप्त हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हर्ष महाजन भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान हर्ष महाजन ने कहा कि मैं 45 साल तक कांग्रेस में रहा, आज कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वहीन हो गई है। ना तो अब कांग्रेस में विजन बचा है और ना ही पार्टी के पास जमीनी कार्यकर्ता बचे हैं।

बता दें कि हर्ष महाजन 2003-08 में वीरभद्र सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्हें वीरभद्र सिंह का काफी करीबी माना जाता था। वर्ष 1993 से 2007 के बीच तीन बार चंबा विधानसभा सीट से चुनाव जीता। 1993 में पहली बार हर्ष महाजन विधायक बने थे, वह उस वक्त तत्कालीन सरकार में मुख्य सचिव थे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें चीफ व्हिप के तौर पर चुना था। 1986 से 1996 के बीच हर्ष महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+