हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन हुए

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद वो अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। सोमवार दोपहर को उन्होंने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा- कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैं बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन था, गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट अभी पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं।

Recommended Video

    Coronavirus India update: Himachal Pradesh के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव |वनइंडिया हिंदी
    Himachal Pradesh CM Jairam Thakur tests positive for Coronavirus हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

    देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राजनीति और दूसरे क्षेत्र की बड़ी हस्तियां भी लगातार चपेट में आ रही हैं। खासतौर से राजनीतिक जगत के लोगों की बात करें तो इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अमित शाह समेक कई केंद्रीय मंत्रियों को संक्रमण हुआ है। कई सांसद और विधायक भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण से मौत हो भी चुकी है।

    देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सोमवार सुबह दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 66,732 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 816 मरीजों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 71,20,539 हो गई है, जिसमें 8,61,853 सक्रिय मामले, 61,49,536 रिकवर मामले, 1,09,150 मौतें शामिल हैं।

    मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 11 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,78,72,093 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9,94,851 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+