हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में मिलिट्री ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, आठ जवान घायल
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जवानों को लेकर जा रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ जवान घायल हो गए। घायलों में एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। जवानों को लेकर जा रहे ट्रक शाहपुर के कांगड़ा में छत्तारी के पास एक्सीडेंट का शिकार हुआ। दुर्घटना की सूचना पर शाहपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।















Click it and Unblock the Notifications