हिमाचल: BJP की कोर कमेटी की बैठक शुरू, तय हो सकता है CM का नाम
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। यहां भाजपा कार्यालय में निर्मला सीतारमण, नरेंद्र तोमर और धूमल समेत कई क्षेत्रीय नेता व विधायक मौजूद हैं और अगले मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा चल रही है। पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री की दावेदारी में जयराम ठाकुर सबसे आगे हैं। जहां एक ओर भाजपा कार्यालय के बाहर धूमल के नाम के नारे लग रहे हैं वहीं धूमल के भी समर्थक अपना दमखम दिखा रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल चुनाव के पहले सीएम की रेस में धूमल का नाम सबसे आगे था लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद पासा पलट गया। भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार धूमल के विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही बीजेपी मुख्यमंत्री का चेहरा ढूढने में जुट गई है और इसके लिए पहले ही तस्वीर साफ कर दी गई थी कि जीते हुए विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुना जाएगा। हालांकि इस फैसले के बाद जेपी नड्डा और प्रेम सिंह धूमल दोनों सीएम की रेस से बाहर हो गए है। एक और कारण है कि मौजूदा समय में नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं और धूमल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए दोनों में से किसी के नाम पर सीएम पद के नाम की मुहर लगना मुश्किल ही है।

मुख्यमंत्री की रेस में सातवीं बार जीते मोहिंदर सिंह, पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर, पांच बार जीत चुके विधायक राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश बीजेपी प्रमुख सुरेश भारद्वाज और कृष्ण कपूर (दोनों चौथी बार निर्वाचित) सहित राज्य में बीजेपी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम पर भी विचार हो चल रहा है। बता दें कि राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 44 सदस्य हैं।
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications