डीजल-पेट्रोल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में कीमत

नई दिल्लीः देश में आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद आज से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के कीमत 76.36 रुपये लीटर हो गई है तो वहीं, कोलकाता में 79.03, चेन्नई में 79.25 रुपये और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 83.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

hike in Petrol, diesel prices for fifth consecutive day

पेट्रोल के अलावा डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। आज से राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 68.07 रुपये, मुंबई में 72.23 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 70.62 रुपये प्रति लीटर तो वहीं चेन्नई में 71.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जुलाई के महीने में ये डीजल और पेट्रोल के सबसे ज्यादा दाम हैं। बढ़ती कीमतों के बारे में सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 77 डॉलर प्रति बैरल के पास बने हुए है। इसी कारण से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बढ़ती कीमतों के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके कम होने की संभावना नहीं है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट (आईओसी) रोजाना छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में अपडेट करती है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां आईओसी,भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल एवं डीजल की नई कीमतों में जानकारी देती है।

चार जुलाई से लगातार 9 दिन दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। देश के दूसरे शहरों के मुकाबले राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं।

यह भी पढ़ें-बुराड़ी केस में बड़ा खुलासा, 11 में से एक सदस्य ने आखिरी वक्त की थी बचने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+