आलिया भट्ट ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं ले रही रणबीर संग 7 फेरे?

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor's Marriage: बॉलीवुड के 'Rockstar' रणबीर कपूर और 'Highway' गर्ल आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे तो चारों ओर है, दोनों के बारे में कहा जा रहा था कि वो इस साल के अंत में शादी कर लेंगे लेकिन साल 2020 को खत्म होने में अब बस चंद रोज बाकी है, ऐसे में अब अपनी शादी को लेकर आलिया भट्ट ने बड़ी बात कही है। 'पिंकविला' को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि चारों ओर मेरी शादी की बातें हो रही हैं, हर कोई जानना चाहता है कि मैं कब सात फेरे लेने वाली हूं लेकिन अभी तो मैं सिर्फ 25 साल की हूं, ऐसे में क्या इस उम्र में शादी करना जल्दबाजी नहीं होगी।

आलिया भट्ट 25 की और रणबीर कपूर 38 के

आलिया भट्ट 25 की और रणबीर कपूर 38 के

वैसे जहां आलिया ने शादी ना करने के पीछे अपनी कम उम्र का हवाला दिया है तो वहीं आपको ये भी बता दें कि उनके Boy Friend रणबीर कपूर की उम्र 38 साल की है, जो कि शादी के लिहाज से कम नहीं है।

'ओपन' मैगजीन ने किया था बड़ा दावा

वैसे कुछ वक्त पहले 'ओपन' मैगजीन में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद ने दावा किया था कि आलिया-रणबीर ने अब एक होने का फैसला ले लिया है और दिसंबर 2020 में शादी कर लेगें, दोनों के परिवार में तेजी से शादी की तैयारियां हो रही हैं।

नीतू कपूर को भी पसंद हैं आलिया भट्ट

नीतू कपूर को भी पसंद हैं आलिया भट्ट

फिलहाल दिसंबर में तो शादी नहीं हुई ऐसे में दोनों के फैंस को उम्मीद है कि साल 2021 में दोनों सात फेरे ले लेंगे। ऐसी खबर है कि अभी इन दोनों का फोकस अपनी मेगाबजट की फिल्मों पर है। कुछ वक्त पहले आलिया भट्ट को नीतू और रणबीर कपूर के साथ अरमान जैन की शादी में देखा गया था।

रणबीर-आलिया की शादी का फेक कार्ड वायरल

रणबीर-आलिया की शादी का फेक कार्ड वायरल

इस दौरान आलिया हर जगह नीतू के साथ-साथ थीं, जिसे देखकर लग रहा था कि नीतू ने आलिया को अपनी बहू मान लिया है, वैसे पिछले दिनों एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर-आलिया की शादी की डेट 20 जनवरी 2020 कही गई थी, हालांकि बाद में वो कार्ड फेक निकला।

फैंस कर रहे हैं रणबीर-आलिया की शादी का इंतजार

फैंस कर रहे हैं रणबीर-आलिया की शादी का इंतजार

मालूम हो कि आलिया और रणबीर पब्लिक के बीच अपने प्यार का इजहार तो काफी पहले कर चुके हैं।अब फैंस को इंतजार है तो बस उनकी शादी का,देखते हैं उनका इंतजार कब पूरा होता है। वैसे आपको बता दें कि आलिया-रणबीर दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में माफिया डॉन के रूप में नजर दिखाई पड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+