हाई अलर्ट- पश्चिम बंगाल, असम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

तेज बारिश
कोलकाता। चिलचिलाती गर्मी से लोग व्याकुल हो उठे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की पश्चिम बंगाल और असम में बारिश होने के एलर्ट ने लोगों कुछ राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दोनों स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। साल 2013 में लगातार 48 घटों की तेज बारिश ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ आ गई थी। बारिश में चार से पांच फीट पानी भरने की वजह से लोग पलायन को भी मजबूर हो गए थे।

अलीपुर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि बंगाल के दक्षिणी इलाकों में बुधवार से शुक्रवार तक ज्यादा से ज्यादा बारिश होगी। हवा धीमी रहेगी और गुरुवार रात सबसे ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान है। बीते साल की बारिश ने तो पश्चिम बंगाल में कहर बरपाया था।

गौरतलब है कि पिछले साल की बारिश के दौरान पश्चिम बंगाल के चार जिलेे पश्चिम और पूर्व मिदनापुरए हावड़ाए बांकुरा और हुगली जलमग्न हो गए थे। जिसके चलते नौ लोग मौत के मुंह में चले गए थे।
अब देखना यह है कि पिछले साल की बाढ़ से पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ सबक लिया या नहीं, या फिर लोगों को बाढ़ में बचाव के लिए हाथ पैर मारने पडे़गे।

पूर्वी महानगरों के कुछ इलाकों में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद हुआ जलभराव जाम की वजह बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+