जानिए क्‍या खास रहा नरेंद्र मोदी की दिल्‍ली रैली में

Narendra Modi
नई दिल्‍ली। भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली में एक भारी जनसभा को संबोधित किया, जिसमें ज्‍यादातर लोग युवा वर्ग से थे। इस रैली में मोदी का भाषण सुनने के बाद कांग्रेस के कई नेता हलकान हैं। किसी की बोलती नहीं निकल रही है। मोदी ने अपने डेढ़ घंटे के भाषण में क्‍या कहा, उसके मुख्‍य बिंदु हम आपके लिये लेकर आये हैं।

  • दिल्‍ली में भाजपा के पास विजय ही विजय हैं। विजय मल्‍होत्रा, विजय गोयल, आदि।
  • दिल्‍ली में कई सरकारें चल रही हैं, कहीं मां की सरकार तो कहीं बेटे की सरकार।
  • साझा सरकार गणित से बनती है, लेकिन चलती केमिस्‍ट्री से है।
  • कांग्रेसी दल पास-पास तो हैं, लेकिन साथ-साथ कतई नहीं हैं।
  • अफसोस होता है कि हमारे प्रधानमंत्री सरदार हैं, लेकिन असरदार नहीं हैं।
  • दिल्‍ली की सीएम की जॉब सबसे आसान। वो सिर्फ रिबन काटती फिरती हैं। कुछ बड़ा हुआ तो जिम्‍मेदारी केंद्र की, छोटा हुआ तो कॉर्पोरेशन की।
  • कॉमनवेल्‍थ घोटाला करके कांग्रेसियों ने देश की इज्‍जत लूटी है। उसने हमारे आने वाले भविष्‍य में खेलों के आयोजनों को छीन लिया है।
  • सुप्रीम कोर्ट लगातार कांग्रेसियों के खिलाफ फैसले सुना रहा है, लेकिन ये लोग शराबी की तरह नशे में चूर हैं।
  • यूपीए इस समय गांधी भक्ति में व्‍यस्‍त है। नोटों पर छपे गांधीजी की पूजा कर रही है।
  • आज का युवा नौकरी चाहता है। एनडीए ने 6 करोड़ लोगों को रोजगार दिया था, जबकि यूपीए ने मात्र 27 को रोजगार दिया है।
  • प्रधानमंत्री ओबामा के सामने अपने देश की गरीबी की मार्केटिंग कर रहे हैं। उन्‍हें शर्म आनी चाहिये।
  • पीएम उसी फिल्‍म निर्माता की तरह काम कर रहे हैं, जो भारत की गरीबी पर फिल्‍म बनाता है और विदेशों में बेच कर अवार्ड ले आता है।
  • देश जानना चाहता है कि नवाज शरीफ से आज हमारे प्रधानमंत्री क्‍या कहेंगे।
  • नवाज शरीफ आपकी औकात क्‍या है। आपने हमारे प्रधानमंत्री को देहाती औरत कैसे बोला। हम घर के अंदर चाहे जितना लड़ें, लेकिन
  • बाहर वाला हमारे ऊपर उंगली उठाये, यह हम बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।
  • क्‍या प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से सैनिकों के कटे हुए सिर ला पायेंगे।
  • प्रधानमंत्री की अगर इज्‍जत का फलूदा बन रहा है, तो वो सिर्फ कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष की वजह से। उन्‍होंने ही पीएम की पगड़ी उछाली है।
  • देश को अब डर्टी टीम नहीं, ड्रीम टीम की जरूरत है।
  • यूपीए सरकार के पास कोई विजन नहीं है। आप कोई भी बजट या योजना उठाकर देख लीजिये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+