Highlights: अमित शाह ने कहा लालू की गोद में बैठ गये हैं नीतीश

Amit Shah
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकार‍िणी की बैठक दिल्ली में शुरू हो चुकी है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही इस बैठक में 20 हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता हिस्सा लेने लिये यहां पहुंचे हैं। बैठक शुरू होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपना भाषण दिया। प्रस्तुत हैं भाषण के मुख्य अंश

  • जनता के अंदर भाजपा की विचारधारा पूरी तरह पहुंच चुकी है। यही कारण है कि जनता ने हमें स्वीकार किया है।
  • लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें इसलिये चुना, क्योंकि हमने तुष्ट‍िकरण की राजनीति नहीं की।
  • पार्टी अब नई दिशा की ओर जा रही है और हमें पूरे देश में फैलना है।
  • कांग्रेस के विचारों ने देश को खासा नुकसान पहुंचाया है। अब समय आ गया है कि उस पर भाजपा के विचार प्रभावी हों।
  • भविष्य में जब देश के गत 10 वर्षों की बात अायेगी तो कांग्रेस के घोटाले ही घोटाले नजर आयेंगे।
  • देश की जनता ने जब हमें कमान सौंपी है, तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि घोटालों से दूर रहें।
  • कुशासन से देश को बाहर निकालना बहुत जरूरी है, 75 दिन में ही मोदी सरकार ने ठोस नींव रख दी है।
  • खस्ताहाल वित्तीय विरासत में बजट बनाना मुश्‍िकल था, लेकिन वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जनता पर बोझ नहीं डाला।
  • विकास दर को बढ़ाने के लिये गांव-शहर के विकास में संतुलन स्थापित करने का संकल्प लिया है।
  • पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार कैसे बनायें, यह नरेंद्र मोदी से सीख सकते हैं आप।
  • ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • संघीय ढांचे को मजबूत कर कैसे टीम इंडिया देश का विकास कर सकती है, इस पर काम शुरू हो चुका है।
  • देश की अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। महंगाई पर काबू पाना शुरू हो गया है।
  • आईटी पर बल दिया, पारदर्श‍िता को बढ़ावा दिया गया है।
  • देश के किसान और नागरिकों के अध‍िकार के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
  • अच्छी और मजबूत नींव डालने का काम इस सरकार ने किया है।

आने वाले विधानसभा चुनावों पर क्या बोले अमित शाह

  • बहुत जल्द देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
  • जम्मू-कश्मीर विकास की मुख्यधारा से अभी भी पूरी तरह से नहीं जुड़ पाया है।
  • जम्मू-कश्मीर में जब भाजपा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में सरकार बनेगी, तभी हालातों में सुधार आयेगा।
  • जम्मू-कश्मीर को दो परिवारों की पार्टियों और सरकारों ने बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • झारखंड की बात करें तो वहां सबसे ज्यादा प्राकृतिक संपदा है, लेकिन विकास नहीं।
  • झारखंड की जनता को हमेशा खं‍डित जनादेश मिला। इस बार वहां भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
  • झारखंड की जनता एक मौका दे, हम उसे भी विकसित राज्य बना देंगे। छत्तीसगढ़ बड़ा उदाहरण है।
  • हरियाणा में परिवर्तन चाहिये। यहां पर सत्ताधारी नेताओं ने जमीनें बेच-बेच कर धनउगाही की है।
  • हरियाणा में अगर गठबंधन के साथ भी आये तो भी ह‍िरयाणा को बदल कर रख देंगे।
  • हरियाणा के आस-पास के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है वे सभी पार्टी के काम में लग जायें।
  • महाराष्ट्र की बात करें तो यहां इस बार एक मजबूत सरकार बनेगी। वो भी भाजपा के नेतृत्व में।
  • महाराष्ट्र को कांग्रेस सरकार ने आगे बढ़ने नहीं दिया। इस राज्य में आर्थ‍िक सम्पन्नता लाना बहुत जरूरी है।
  • महाराष्ट्र में घोटाले करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी

अमित शाह का प्रहार

  • जो नीतीश कुमार लालू यादव को कोसते थे, आज उनकी गोद में खेल रहे हैं। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है।
  • अगले साल बिहार में चुनाव होना है, हमें वहां पर आज से ही कमर कस लेनी है।
  • उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चिंताजनक है। वहां की सरकार वोटबैंक की राजनीति कर रही है।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि वो कुछ भी करें, हम संयम रखें।
  • मैं सभी राज्यों की इकाईयों से कहना चाहता हूं आप अपने-अपने राज्यों में पार्टी को मजबूत करिये।
  • गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा का विस्तार करना है।
  • हम लंबे समय तक विपक्ष में रहे हैं, भूमिका बदली है, तो हमारी मानसिकता भी बदलनी चाहिये।
  • जनता की समस्याओं को लेकर हमें सरकार के पास जाना होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+