कोरोना के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, 24 घंटों में सामने आए 7466 नए केस

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में एक दिन में बढ़ोत्तरी का ये अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले महज 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 7466 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 165799 हो गई है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में एक दिन में बढ़ोत्तरी का ये अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 175 मरीजों की मौत भी पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कारण हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 7466 नए मामले, कुल मरीज 1,65,799 | वनइंडिया हिंदी
    71105 मरीज अभी तक ठीक

    71105 मरीज अभी तक ठीक

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अभी तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना वायरस के 71105 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 89987 हैं। इससे पहले गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 1024 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 16821 हो गई।

    दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन

    दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद कयास लग रहे हैं कि दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, उम्मीद है कि लॉकडाउन-5 में कुछ और नई तरह की छूट मिल सकती हैं और मुख्य फोकस कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश के 11 शहरों पर ही रह सकता है। माना जा रहा है कि इन शहरों में लॉकडाउन के नियम सख्ती से लागू रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कुछ ज्यादा छूट दिए जा सकते हैं।

    लॉकडाउन-5 में 11 सबसे ज्यादा शहरों पर ही फोकस

    लॉकडाउन-5 में 11 सबसे ज्यादा शहरों पर ही फोकस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन-5 में उन 11 शहरों पर ही ज्यादा फोकस किया जाना है, जहां देश के 70 फीसदी कोरोना वायरस के केस मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिन शहरों पर अगले लॉकडाउन में ज्यादा ध्यान दिया जाएगा उनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जैयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं। जबकि, इनमें से 5 शहरों में ही पूरे भारत के करीब 60 फीसदी कोरोना वायरस केस हैं। ये 5 शहर हैं, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता। इससे पहले केंद्र सरकार ने देश के उन 30 नगर निगमों की एक लिस्ट तैयार की थी, जहां देश में 80 फीसदी कोरोना वायरस केस हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+