खुशखबरी: अगले साल सबसे अधिक सैलरी भारत में बढ़ेगी, सर्वे में जानें 2023 में कितनी होगी वेतन वृद्धि
खुशखबरी: अगले साल सबसे अधिक सैलरी भारत में बढ़ेगी, सर्वे में जानें 2023 में कितनी होगी वेतन वृद्धि
Salary Hike:कोरोना महामारी झेलने के बावजूद अन्य देशों की तुलना में भारत मजबूती से खड़ा रहा। महामारी के समय जब कई देश आर्थिक तंगी का रोना रो रहे थे उस समय भारत ने आर्थिक तंगी झेलने के बावजूद कई ऐसी पहल की जिसकी दुनिया भर में तारीफ हुई। लॉकडाउन में और उसके बाद कई "स्टार्टअप" समेत अन्य कंपनियां शुरू हुईं और लोगों को रोजगार भी मुहैया करवाया। वहीं अब मोदी सरकार रोजगार दिलाने पर फोकस किए हुए हैं। इस सबके बीच वर्कफोर्स कंसल्टेंसी ईसीए इंटरनेशनल के एक सर्वेक्षण में भारत को लेकर बड़ी खुश करने देने वाली खबर सामने आई है।

2023 में सबसे अधिक सैलरी भारत में बढ़ेगी
वर्कफोर्स कंसल्टेंसी ईसीए इंटरनेशनल के एक सर्वे के अनुसार भारत 2023 में सबसे अधिक सैलरी बढ़ाने वाले देशों में नंबर वन पर होगा। इस सर्वे के अनुसार अगले साल भारत वैश्विक वेतन वृद्धि 4.6 प्रतिशत देखने के लिए तैयार है। इस सर्वे के अनुसार 2023 में विश्व स्तर पर केवल 37 फीसदी देश ही रिअल-टर्म वेतन वृद्धि करेंगे बाकी देशों में वास्तविक वेतन बढ़ने की संभावना नहीं है।

10 देशों में से आठ एशियाई देशों में बढ़ेगी सैलरी
सर्वे ऐसे समय में आया है जब 2022 में औसत वेतन में 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वर्कफोर्स कंसल्टेंसी ईसीए इंटरनेशनल सर्वे में दुनिया के टॉप 10 देशों में से आठ एशियाई देशों ने वास्तविक वेतन वृद्धि देखने का अनुमान लगाया है। ब्लूमबर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईसीए का वेतन रुझान सर्वे 68 देशों और शहरों में 360 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों से एकत्रित जानकारी पर आधारित है।

इस सर्वे में तीसरे नंबर पर है चीन
दुनिया के टॉप दस देश जहां वेतन बढ़ने की संभावना जताई गई है उसमें नंबर वन पर भारत है। ईसीए इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में एशियाई देशों में टॉप 10 देशों में से 8 में वास्तविक वेतन वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। इस सर्वे में दूसरे नंबर पर वियतनाम वैश्विक वेतन वृद्धि 4.0 फीसदी वहीं तीसरे नंबर पर चीन जहां वैश्विक वेतन वृद्धि 3.8 फीसदी जताई गई है। वहीं इस सूची में चौथी से दसवीं सूची में क्रमश: ब्राजील (3.4 फीसदी) और सऊदी अरब (2.3 फीसदी) में 2023 में वेतन वृद्धि की उम्मीद है, जबकि पाकिस्तान (-9.9 फीसदी), घाना (-11.9 फीसदी), तुर्की (-14.4 फीसदी) और श्रीलंका (-20.5 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

मुद्रास्फीति 2023 में वेतन वृद्धि में एक बड़ा सेंध लगाएगी
इस सर्वे के अनुसार केवल 37 प्रतिशत देश वास्तविक अवधि में वेतन वृद्धि करने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि बढ़ती मुद्रास्फीति 2023 में वेतन वृद्धि में एक बड़ा सेंध लगाएगी। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र यूरोप होने की संभावना है। अमेरिका जैसा देश भी इससे प्रभावित है।इस साल 4.5 फीसदी की वास्तविक गिरावट अगले साल मुद्रास्फीति में गिरावट से उलट होने की उम्मीद है, जो 1 फीसदी वास्तविक वेतन वृद्धि में तब्दील हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications