Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीएमसी ने मुंबई के 6 समुद्री तटों पर जारी किया हाई अलर्ट

मुंबई। मुंबईवालों को शुक्रवार को भी अपने समंदर से सचेत रहना होगा। अनुमान है कि शुक्रवार को मुंबई के समंदर में गुरुवार से भी ऊंची हाईटाइड लहरें उठ सकती हैं।

गुरुवार को जब प्री-मॉनसून हवाओं ने मायानगरी में पहली दस्तक दी, तो सड़कों पर ही नहीं लोगों के घरों में भी समंदर का पानी घुस गया। 4.56 मीटर ऊंची लहरों के असर से ही माहिम, वर्ली और दादर के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4.79 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान लगाया गया है। शनिवार और रविवार को इससे भी ऊंची हाईटाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मुंबई में मॉनसून के पहुंचने में अभी 48 घंटे से ज़्यादा का वक्त है।

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया जैसे समंदर किनारे के कई पर्यटन स्थलों को पुलिस ने आनन फानन में खाली करा लिया और कुछ देर के लिए वहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी।

लहरों का नजारा देखते मुंबईवासी व पर्यटक

लहरों का नजारा देखते मुंबईवासी व पर्यटक

मुंबई में आए हुए हाई टाइड का नजारा देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

समंदर में उठी ऊंची लहरें

समंदर में उठी ऊंची लहरें

समंदर में उठी ऊंची लहरें जैसे ही मुंबई के तट से टकराई तो सड़कों पर पानी आ गया। उछलती लहरों का लुत्फ़ उठाने में भी मुंबईकर पीछे नहीं रहे।

दादर, नरिमन पाइंट, गेटवे आफ इंडिया, वर्ली सी-फेस में घुसा पानी

दादर, नरिमन पाइंट, गेटवे आफ इंडिया, वर्ली सी-फेस में घुसा पानी

दादर, नरिमन पाइंट, गेटवे आफ इंडिया, वर्ली सी-फेस में भी समंदर किनारे की सड़कों पर पानी आ गया। कई इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वहां खड़े वाहन पानी में आधे डूब गए।

अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे राज्य में बरसेगा

अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे राज्य में बरसेगा

अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे राज्य में बरसेगा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4.79 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4.79 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 4.79 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान लगाया गया है। शनिवार और रविवार को इससे भी ऊंची हाईटाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मुंबई में मॉनसून के पहुंचने में अभी 48 घंटे से ज़्यादा का वक्त है।

मौसम विभाग ने लोगों को समुंदर के किनारों से दूर रहने की सलाह दी

मौसम विभाग ने लोगों को समुंदर के किनारों से दूर रहने की सलाह दी

मौसम विभाग ने लोगों को समुंदर के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं महाराष्‍ट्र प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। कोस्‍ट गार्ड और दमकल की गाडि़यों को समंदर के किनारे तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी दुर्घटना से निपटा जा सके।

बीएमसी के कर्मचारी पानी निकालते हुए

बीएमसी के कर्मचारी पानी निकालते हुए

हाई टाइड के बाद घरों और सड़कों पर घुसे पानी को निकालते हुए बीएमसी के कर्मचारी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+