जानिए बुलेट ट्रेन बनाने के अलावा क्या करेगा जापान?

बेंगलुरु। बुलेट ट्रेन की बात आते ही एक ऐसी ट्रेन की छवि आंखों के सामने आती है, एक आम भारतीय जिसकी मात्र कल्पना ही कर सकता है। लेकिन यह कल्पना हकीकत में बदलेगी वो भी बहुत जल्द, क्योंकि भारत और जापान ने इसके लिये हाथ मिला लिया है। जरा सोचिये बुलेट ट्रेन के आने से क्या-क्या बदलाव संभाव हैं?

पढ़ें- भारत को कर्जदार बनायेगी बुलेट ट्रेन

Train

हूं... सोचते रहिये... वैसे अगले पांच मिनट में हम आपकी सोच हो और वृहद बनाने जा रहे हैं।

क्या बुलेट ट्रेन से सिर्फ अमीरों को फायदा मिलेगा?

जाहिर है बुलेट ट्रेन आयेगी, तो उसका किराया भी ज्यादा होगा, लेकिन य कहना कि जापान केवल बुलेट ट्रेन बनायेगा, या फिर इससे केवल अमीरों को ही फायदा मिलेगा गलत है। वास्व में यह बुलेट ट्रेन पूरे रेलवे सिस्टम को गति प्रदान करेगी। इससे पूरे रेलवे को निम्न फायदे पहुंचेंगे:

  • अन्य ट्रेनों की गति बढ़ाने की नई तकनीक भारत को मिलेगी।
  • बाकी की ट्रेनों की साफ-सफाई के लिये प्रेरणा मिलेगी।
  • बुलेट ट्रेन के सेफ्टी सिस्टम के आधार पर एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जायेगा जिससे बाकी की ट्रेनों को भी सुरक्ष‍ित बनाया जा सके।
  • एक तरफ जब बुलेट ट्रेन टेक्नोलॉजी की बुलंदियों को छू रही होगी उस वक्त बाकी की ट्रेनों को नई तकनीकियों से लैस करने का भी काम किया जायेगा।
  • भारतीय रेल को मजबूत बनाने के लिये भारत के आरडीएसओ और जापान के आरटीआरआई के बीच एमओयू साइन किया गया है।
  • हाईस्पीड रेलवे के लिये जो एमओयू साइन किया गया है, उसमें पूरे रेलवे को नई तकनीकी से लैस किया जायेगा।

सच पूछिए तो इससे भारतीय में एक बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा, जिसका लाभ एसी फर्स्ट में चलने वाले से लेकर जनरल डिब्बे के यात्री तक को मिलेगा।

क्यों जरूरी है हाईस्पीड रेलवे?

  • भारतीय रेल का नेटवर्क करीब 65,806 लंबा है। यह देश की यातायात व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। चाहे वो यात्री हों या फिर माल पहुंचाने की बात हो।
  • भारतीय रेल का उपयोग उसकी क्षमता से ज्यादा किया जा रहा है। यही कारण है कि सब कुछ धीमा पड़ गया है।
  • यह सब जानते हैं कि रेल यातायात में सबसे कम ऊर्जा खर्च होती है और इसीलिये विकास की धुरी इसी पर टिकी है।
  • रेल ट्रांसपोर्ट की स्पीड बढ़ने से देश के लगभग सभी उद्योगों को फायदा पहुंचेगा। उद्योगों को समय पर माल मिलेगा, समय पर सप्लाई होगी। माल खराब होने की आशंका कम रहेगी।

नये शहरों के विकास में रेलवे बड़ी भूमिका निभायेगा। ऐसे में देश भर में रोजगार सृजित होगा, लेकिन अगर अच्छी कनेक्टीविटी नहीं हुई, तो सब बेकार। यही कारण है कि हाईस्पीड रेलवे नेटवर्क से हम उस कनेक्टीविटी को बेहतर बना सकते हैं।

बुलेट ट्रेन आने से छोटी दूरी की फ्लाइट बंद हो सकती हैं। वही विमान लंबी दूरी के लिये लगाये जा सकते हैं। इससे विमानन कंपनियों हवाई यात्रा का किराया भी कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+