तूफानी रफ्तार से चला रहा था 6 लाख की बाइक, डिवाइडर से टकराया और फिर...
दिल्ली में तेज रफ्तार में सुपरबाइक का कहर, युवक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
नई दिल्ली। किसी भी चीज का शौक होना अच्छी बात है लेकिन जब यह शौक खतरनाक हो तो जानलेवा साबित होता है। दिल्ली की सड़क पर 24 साल के युवक को अपनी तेज रफ्तार सुपरबाइक के साथ रेस का शौक महंगा पड़ा है। दिल्ली के मंडी हाउस के पास हाई स्पीड बाइक से रेस के दौरान 24 वर्षीय हिमांशु बंसल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है।
Recommended Video


पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद
हिमांशु बंसल सोमवार की शाम को अपनी सुपरबाइक से निकले थे, लेकिन इस दौरान जब उन्होंने अपनी बाइक पर संतुलन खोया तो उन्हें भीषण हादसे में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हिमांशु के साथ यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा वाकया कैद हुआ है। जब यह हादसा हुआ तो दो युवक जो हिमांशु के साथ था वह इस रेसिंग का वीडियो बना रहे था वह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

तीन सुपरबाइक के बीच रेस
जिस दौरान यह हादसा हुआ है उस वक्त तीन बाइक सवार आपस में रेसिंग कर रहे थे, पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग कनॉट प्लेस से मंडी हाउस की ओर काफी तेजी से बाइक से निकले थे। हिमांशु बंसल बेनली टीएनटी 600 आई चला रहा था, जबकि दूसरा बाईक सवाल अपने हेलमेट पर माउंट कैमरे से इस रेसिंग का वीडियो बना रहा था। वह कावासाकी निंजा 300 पर सवार था। जबकि जो तीसरी बाइक इस रेस में सवार थी वह भी बेनली की 600आई 600 सीसी की बाइक थी।

लाखों रुपए की थीं बाइक्स
आपको बता दें कि यह काफी महंगी बाइक हैं, जिनकी कीमत 4-6 लाख रुपए के बीच है, इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा तक महज कुछ सेकेंड में जा सकती है। जानकारी के अनुसार हिमांशु दिल्ली के विवेक विहार का रहने वाला है और एक बिजनेसमैन का बेटा है। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि हिमांशु तेज रफ्तार में भीड़ से निकलता है, वह कई बार काफी खतरनाक तरीके से ओवरटेक भी करता है। पुलिस के अनुसार हिमांशु ने मंडी हाउस स्टेशन क पास जब एक व्यक्ति रोड पार करने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक हिमांशु ने अपना संतुलन खो दिया और वह उस व्यक्ति को बचाने के चक्कर में गिर जाता है। जिसके बाद लेडी इरविन कॉलेज के पास मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराती है और हिमांशु उसपर से गिर जाता है, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जाता है जहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications