सीमा सुरक्षा पर गृह मंत्री के घर हुई उच्चस्तरीय मीटिंग, रक्षा मंत्री समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव को लेकर गृहमंत्री ने आज उच्च स्तरीय बैठक की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज ये बैठक हुई। बैठक में सीमा के हालत का जायदा लिया गया। बैठक में रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, रॉ के डीजी समेत तमाम उच्च अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर सुरक्षा के हालात को लेकर अधिकारियों ने मंत्रणा की। आपको बता दें कि 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से एलओसी सीमा में घुसकर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया।
28 और 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और बिगड़ गए है तो वहीं सीमा पर तनाव बना हुआ है। ऐसे में गृहमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications