J&K:कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे में हो सकता है 'High Danger' हिमस्खलन, SDMA ने जारी की गई चेतावनी

High Danger Avalanche warning in Kupwara:जम्मू और कश्मीर के SDMA ने कुपवाड़ा जिले में अगले 24 घंटे में 'High Danger हिमस्‍खलन होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ऐसे खतरनाक स्‍थानों पर नहीं जाने की सुझाव दिया है।

high dangeravalanche

High Danger Avalanche warning in Kupwara: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अगले 24 घंटे में 'High Danger हिमस्‍खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू और कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( jk SDMA) ने शनिवार को को कुपवाड़ा जिले के लिए ये चेतावनी जारी की। अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिले के 2000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

जेके एसडीएमए ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए चेतावनी जारी की।

वहीं जम्‍मू-कश्‍मीर एसडीएमए ने 2000 मीटर से अधिक कई अन्य जिलों के लिए मध्यम खतरे (Medium danger) स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। medium danger हिमस्‍खलन के लिए बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों के लिए अगले 24 घंटों के होने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 10 जिलों के लिए हिमस्खलन की अलर्ट जारी किए जाने के बाद आया है। SDMA ने बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के लिए उच्च खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir Avalanche: आखिर क्यों आते हैं बर्फीले तूफान, Baltal में क्या थी वजह?। वनइंडिया हिंदी

      बारामूला और गांदरबल को मध्यम खतरे (medium danger) के स्तर पर रखा गया है, जबकि अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ और रामबन जिलों के लिए कम खतरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अधिकारियों ने सलाह दी है कि वे हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में कदम न रखें और उचित सावधानी बरतें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+