दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस को रखा गया हाई अलर्ट पर, इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुंबई। High alert in mumbai देश की राजधानी दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर हुए IED विस्फोट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुंबई में भी इजराइली दूतावास के आसपास सिक्योरिटी काफी कड़ी है। मुंबई में ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बंदोबस्त काफी सख्त हैं।

Mumbai Police

Recommended Video

    Delhi Israel Embassy Blast: घटनास्थल से मिला खतरनाक विस्फोटक PETN| वनइंडिया हिंदी

    चाबड़ हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

    आपको बता दें कि आतंकी हमले के लिहाज से मुंबई हमेशा से ही संवेदनशील शहर रहा है। मुंबई ने कई बड़े आतंकी हमले झेले हैं, इसलिए शुक्रवार शाम को दिल्ली में लो इंटेसिटी ब्लास्ट के बाद सबसे पहले मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को बहुत सख्त कर दिया गया। चाबड़ हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

    ब्लास्ट वाली जगह से 2 किलोमीटर दूर थे पीएम मोदी

    आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को राजधानी दिल्ली में स्थित इज़राइल दूतावास के पास कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे जरूर टूट गए। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया और कहा कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता वाली बात ये थी कि जिस जगह ये ब्लास्ट हुआ वो विजय चौक से मात्र 2 किलोमीटर दूर थी और विजय चौक पर शुक्रवार की शाम बीटिंग रिट्रिट का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पीएम और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+