दिल्ली की मंडी में 200 करोड़ की हेरोइन बरामद, सेबों के ट्रक में छिपाकर लाया था ड्राइवर
नई दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर मंडी से 200 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने कहा है कि सेबों की पेटियों में पैक इस होरोइन को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से लाया गया था। सेबों की पेटियों में पैक करोड़ों रुपए की हेरोइन को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों को सूचना मिली थी कि कश्मीर से नरवाल मंडी आ रहे सेबों के ट्रक में हेरोइन को छुपा कर लाया जा रहा है। इसी आधार पर हाईवे पर जांच अभियान चलाया गया। जिसके बाद एक ट्रक की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में हेरोइन मिली। जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। हेरोइन मिलने के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है कि ताकि पता चल सके कि उसने इसे कहां से लोड किया था और कहां पहुंचाना था।
Heroin worth Rs 200 crore seized from apple cartons in Delhis Azadpur mandi. Police say the heroin was brought from J&Ks Kupwara. pic.twitter.com/mUtEqFqcS8
— ANI (@ANI) November 8, 2018
हालांकि इस सबंध में अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद एनसीबी और पुलिस दोनों मिलकर इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई है। क्योंकि पुलिस को खबर मिली है कि कश्मीर का एक बड़ा नेटवर्क नशे की खेप को पंजाब तथा देश के कई राज्यों में पहुंचाता है। यह नेटवर्क सीमा पार से भेजे जाने वाली हीरोइन को फलों और रूटीन सामान की आड़ में सप्लाई करता है।
यह भी पढ़ें- टीपू सुल्तान की जयंती मनाकर केवल मुसलमानों को संतुष्ट करना चाहती है कांग्रेस: येदियुरप्पा












Click it and Unblock the Notifications