Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख ने किया खुलासा- अक्षय के साथ क्यों नहीं कर सकते काम

नई दिल्‍ली। शाहरुख खान और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने खुलासा कर दिया है कि आखिर दोनों एक साथ एक फिल्म में क्यों नजर नहीं सकते हैं। शाहरुख खान और अक्षय कुमार की जोड़ी अभी तक पर्दे पर नहीं देखने को मिली है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान से जब अक्षय कुमार के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इस बारे में मैं क्या कह सकता हूं? मैं उनकी तरह सुबह जल्दी नहीं जाग सकता। जब अक्षय जागते हैं, उस समय मैं सोने जाता हू। उनके दिन की शुरुआत तड़के होती है। जब मैं काम की शुरुआत करता हूं, उस समय वह घर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। मैं निशाचर हूं। अधिकतर लोगों को रात में शूटिंग करना पसंद नहीं होता।"

साल में तीन और चार फिल्मों में दिखते हैं अक्षय

साल में तीन और चार फिल्मों में दिखते हैं अक्षय

शाहरुख और अक्षय, दोनों का काम करने का तरीका भी अलग है। शाहरुख जहां साल में एक या दो फिल्में ही करना पसंद करते हैं तो वहीं अक्षय की तीन या चार फिल्में एक ही साल में रिलीज होती हैं। मसलन, 2018 को ही ले लीजिए। शाहरुख जहां सिर्फ 'जीरो' में दिखाई दिए, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई तो वहीं अक्षय तीन फिल्मों 'पैडमैन', 'गोल्ड' और '2.0' में दिखाई दिए और तीनों बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रहीं। 2019 में अक्षय की पांच फिल्में 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'गुड न्यूज', 'हाउसफुल 4' और 'सूर्यवंशी' रिलीज हो सकती हैं। शाहरुख के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है।

जीरो फ्लॉप होते ही शाहरुख को मिलना बंद हुआ प्रोजेक्‍ट

जीरो फ्लॉप होते ही शाहरुख को मिलना बंद हुआ प्रोजेक्‍ट

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' जब से फ्लॉप हुई है, उनके पास कोई नया काम नहीं आया है। बड़े प्रोडक्शन हाउस उनकी फिल्म 'जीरो' के बॉक्स ऑफिस नतीजों के इंतजार में थे और फिल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख के साथ प्लान किए गाए सारे प्रोजेक्ट्स ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। राकेश शर्मा की जिस बायोपिक में वह काम कर रहे थे, वह उनके हाथ से निकल ही चुकी है। सूत्रों की मानें तो शाहरुख अब अमिताभ बच्चन की राह पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख की टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों से एक धमाकेदार शो बनाने को लेकर चर्चा चल रही है।

डॉन 3 की शूटिंग जल्‍द शुरू करेंगे शाहरुख

डॉन 3 की शूटिंग जल्‍द शुरू करेंगे शाहरुख

खबरों की मानें तो इसके अलावा शाहरुख ने फरहान अख्तर के साथ 'डॉन 3' के लिए हाथ मिलाया है । शाहरुख की 'डॉन' फ्रेंचाइजी उनकी हिट फिल्मों में से एक है । जल्द ही फरहान और शाहरुख ये प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+