जानिए क्यों अगले 7 दिन में समाप्त हो जाएगा चंद्रयान 3 मिशन

चंद्रमा पर भारत का चंद्रयान 3 मिशन अगले साल दिनों में खत्म होने जा रहा है। पहले इस मिशन को 14 दिन तक चलना था लेकिन लूनर लाइट की वजह से यह मिशन अगले 7 दिनो में खत्म हो जाएगा। बता दें कि लूनर लाइट वह अवस्था होती है जब चांद की सतह पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती है।

दरअसल चांद पर सूर्य की रोशनी 14 दिन तक ही पड़ती है और इसके बाद चांद पर रात हो जाती है। लिहाजा चांद की रोशनी नहीं होने पर चंद्रयान रोवर के सोलर पैनल चार्ज नहीं हो सकते हैं और वह अपना काम नहीं कर सकता है। यही वजह है कि अगले 7 दिनों में चंद्रयान 3 मिशन खत्म हो जाएगा।

chandrayaan

चांद सूरज के चक्कर लगाता है, जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी चांद पर पड़ती है। धरती पर 28 दिनों के बराबर समय चांद को सूर्य के चक्कर लगना में लगे हैं। ऐसे में 14 दिन सूर्य की रोशनी चांद की सतह पर पड़ती है और बाकी के 14 दिन सूर्य कीरोशनी चांद की सतह पर नहीं पड़ती है। यह पैटर्न धरती पर दिन और रात की ही तरह होता है।

हालांकि चंद्रयान 3 का मिशन अगले 7 दिन में खत्म हो जाएगा लेकिन बावजूद इसके चंद्रयान ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत पहला देश बन गया है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। वहीं चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे।

चांद की सतह पर लैंडर के लैंड करने के बाद प्रज्ञान रोवर ने चहलकदमी शुरू कर दी। रोवर ने चांद की सतह से जुड़ी कई अहम जानकारियों को भी शेयर किया है। रोवर की ओर से भेजी गई जानकारी के बाद इसरो ने पुष्टि की है कि चंद्रमा पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत कई अहम तत्व मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+