जानिए आखिर किस वजह से सोनिया गांधी को बनना पड़ा कांग्रेस अध्यक्ष
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष की तलाश आखिरकार सोनिया गांधी के नाम पर आकर रुकी। यह पूरी कवायद पार्टी को गांधी परिवार से बाहर के किसी सदस्य को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन पार्टी गांधी परिवार से बाहर के किसी सदस्य को पार्टी की कमान सौंपने में पूरी तरह से विफल रही। जिसके बाद आखिरकार सोनिया गांधी को पार्टी की कमान सौंप दी गई और उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया।

दिग्गज नेताओं पर नहीं बनी आम सहमति
इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन बहुत ही कम लोगों ने इनका समर्थन किया। इन तमाम नेताओं के आगे आने के बाद पार्टी के भीतर बंटवारे की आशंका होने लगी थी, जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी ने अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। पार्टी सूत्रों की मानें तो शुरुआत में सोनिया गांधी इस पद के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन जब पार्टी के नेताओं ने उन्हें मनाया तो वह इसके लिए तैयार हो गईं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी नेतृत्व की कमी से गुजर रही है।

फिर से वापसी कराने की अपील
पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सोनिया गांधी से गुहार की कि वह पार्टी को मुश्किल समय में संभाले और एक बार फिर से इसकी वापसी कराएं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी आने वाले दिनों में एक बार फिर से पार्टी की कमेटी और जनरल सेक्रेटरी में फेरबदल करेंगी। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और पूर्वी यूपी की कमान प्रियंका गांधी संभाल रही हैं, माना जा रहा है उनकी इस पद से छुट्टी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी का नाम इसलिए आगे लाया गया क्योंकि किसी भी अन्य नेता के नाम पर आम राय नहीं बन सकी। जिसके बाद कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया।

राहुल अपने फैसले पर अडिग
शीर्ष सूत्र ने बताया कि वासनिक, सिंधदिया और खड़गे का नाम चर्चा में आया था, लेकिन पार्टी के बहुत कम ही लोग इनके नाम पर सहमत हुए। जिसके बाद इन लोगों ने एक बार फिर से सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए कहा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राहुल गांधी फिर से अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहने के अपने फैसले पर अडिग थे। जिसके बाद अहमद पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी से पार्टी की कमान संभालने के लिए कहा। बता दें कि जब राहुल गांधी ने पार्टी की कमान छोड़ी थी तो सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद स्वीकारने से इनकार कर दिया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications