जस्टिस रंजन गोगोई के पिता ने कही थी यह दिलचस्प बात, आखिर सच साबित हुई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई सु्प्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। लेकिन कम लोगों को ही पता है कि जस्टिस रंजन गोगोई को कई साल पहले इस बात का अंदाजा था कि उनका बेटा देश का मुख्य न्यायाधीश बन सकता है। दरअसल 25 अगस्त को गुवाहाटी में गुहाटी हाईकोर्ट हिस्ट्री एंड हेरिटेज नाम की किताब का लोकार्पण किया गया। किताब का लोकार्पण सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कई जजों ने मजेदार किस्से सुनाए।

जज ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
जिस किताब का लोकार्पण 25 अगस्त को किया गया था, उसमे एक चैप्टर फ्रोफेटिक कमेंट भी है, जिसमें जस्टिस गोगोई के पिता का जिक्र है। इसके बारे में एक जज ने बताया कि असम के पूर्व कानून मंत्री अब्दुल मुहीब मजूमदार ने एक बार जस्टिस गोगोई केसब गोगोई से पूछा था कि क्या उनका बेटा राजनीति में जाएगा, क्या वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। जिसका केसब गोगोई ने काफी दिलचस्प जवाब दिया था। आपको बता दें कि केसब गोगोई असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पिता ने कही थी ये बात
गोगई उस वक्त असम में काफी सफल वकील थे, उस वक्त उनके पिता केसब गोगोई ने कहा था कि नहीं मेरा बेटा राजनीति में नहीं जाएगा और ना ही कभी प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन उसके भीतर इतनी काबिलियत है कि वह एक दिन देश का मुख्य न्यायाधीश बनेगा। उस वक्त किसे इस बात का अंदाजा था कि जो बात पिता ने इतने वर्षों पहले कही थी वह सच साबित होगी। आपको बता दें कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनकी जगह जस्टिस गोगोई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे।

3 अक्टूबर को लेंगे शपथ
आपको बता दें कि जस्टिस रंजन गोगोई उस वक्त चर्चा में आए थे जब चार जजों की पीठ ने देश में पहली बार प्रेस कॉफ्रेंस की थी और रोस्टर से लेकर कई मसलों पर अपनी आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 1 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के बाद दूसरे वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे। इसके पहले कानून मंत्रालय ने सीजेआई दीपक मिश्रा से उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने के लिए पत्र लिखा था।
इसे भी पढ़ें- पटना में रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की लाश घर में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका












Click it and Unblock the Notifications