इराक के ISIS आतंकियों से कुछ कहना चाहती है ये दुल्हन

दरअसल, बात खूबसूरत रस्म से शुरु भले ही हुई हो, पर इसका अंत क्या होगा यह सिर्फ ISIS ही जानता है। इराक में फंसे एक नौजवान का इंतजार ना सिर्फ उसका परिवार कर रहा है बल्कि उसकी होने वाली दुल्हन भी नम आंखों से उसकी राह देख रही है।
भिखीविंड के इस युवक की शादी की तारीख जल्द ही करीब आ रही हैपर इराक में फंसे होने के कारण अब उसकी मंगेतर बेसब्री से उसका इंतज़ार कर रही है व उसकी सलामती की दुआ कर रही है।
पढ़ें- बंदूक वाली महिलाओें में बदलाव
भिखीविंड के करीब ही लद्दू गांव का रहने वाला हरचंद सिंह इस वक्त इराक संकट के दलदल में फंसा है। युवक व लड़की के यहां कुछ समय पहले तक तो शादी की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही थीं, पर अब दोनों घरों के दरवाजे पर एक मातम सा माहौल है।
होने वाली दुल्हन भी हरचंद का इंतजार कर रही है व उसके सही सलामत वापस लौटने के लिए ईश्वर से दुआएं कर रही है। हरचंद की मां भी मीडिया की खबरों से दुखी है व कह रही है कि जल्द ही उनका बेटा वापस आए तो वे बहू को घर लाएं। पूरा परिवार भारत सरकार से मांग कर रहा है कि जल्द ही हरचंद व उस जैसे कई भारतीयों को जल्द ही देश वापसी का तोहफा मिले।












Click it and Unblock the Notifications