मोदी सरकार के 3 साल, विपक्ष के वो हमले जो फुस्स साबित हुए
नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को तीन साल पूरे हो गए हैं, आईए डालते हैं ऐसे बयानों पर नजर जिसने जमकर बटोरी मीडिया की सुर्खियां
नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को तीन साल पूरे हो चुके हैं, एक तरफ जहां सरकार तीन साल पूरे होने पर तमाम कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियों को गिना रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर तीन साल देश बेहाल का नारा लगा रहा है। पिछले तीन साल में लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने कई राज्यों में चुनाव जीते और इसका श्रेय पीएम मोदी को मिला। लेकिन इन सब से इतर कई नेताओं के ऐसे बयान भी अखबारों की सुर्खियां बने जिनको लेकर काफी चर्चा हुई, आइए डालते हैं ऐसे कुछ बयानों पर जिसने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

मैं मोदी को वाराणसी में हराऊंगा
जिस वक्त 2014 में नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला लिया था उन्हें सीधी चुनौती आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दी थी। केजरीवाल ने मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि वह नरेंद्र मोदी को वाराणसी में हराएंगे। वाराणसी में गंगा में डुबकी लगाने के बाद प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी को वाराणसी में हराउंगा। केजरीवाल का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा।

मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी 2014 के दौरान चुनाव प्रचार कर रही थी, उसने पूरे देश में भाजपा के समर्थन में माहौल बनाया था, लेकिन किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित जीत हासिल करेगी, यूपी के प्रचंड बहुमत के चलते नरेंद्र मोदी को देश के पीएम की कुर्सी मिली, लेकिन यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, उसने काफी सुर्खियां बटोरी।

वीरप्पा मोईली रहे सुर्खियों में
एक तरफ जहां सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी के कभी देश का पीएम नहीं बनने की बात कही तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोईली ने भी उन्ही की राह पर चलते हुए ऐसा बयान दिया जिसे लेकर वह सुर्खियों में रहे। कर्नाटक से चुनाव लड़ रहे वीरप्पा मोईली ने 19 मार्च 2014 को कांग्रेस के नेता वीरप्पा मोईली ने भी चुनाव के नतीजे आने के दो महीने पहले ही बड़ा बयान देते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

भारत छोड़ो आंदोलन
नरेंद्र मोदी ने 2014 के दौरान जिस तरह से धुंआधार प्रचार अभियान किया उसके बाद वह तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर आए, एक तरफ जहां मुलायम सिंह यादव, वीरप्पा मोईली, अरविंद केजरीवाल अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे तो एक लेखक ने यहां तक कह दिया कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे। जाने माने लेखक यूआर अनंतमूर्ती उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश छोड़कर चले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications